ब्रेकिंग
बिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांग‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांग‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमान

लोकसभा चुनाव 2024 : 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग जारी : गृहमंत्री अमित शाह ने पूरे परिवार के साथ किया मतदान

DESK : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में देश के 11 राज्यों की कुल 93 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। सुबह से ही मतदाता कतारबद्ध होकर अपना वोट डाल रहे हैं। अबतक कई वीवीआईपी भी

लोकसभा चुनाव 2024 : 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग जारी : गृहमंत्री अमित शाह ने पूरे परिवार के साथ किया मतदान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में देश के 11 राज्यों की कुल 93 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। सुबह से ही मतदाता कतारबद्ध होकर अपना वोट डाल रहे हैं। अबतक कई वीवीआईपी भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में वोटिंग की। उधर, गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपने पूरे परिवार के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला है।


दरअसल, तीसरे चरण में बीजेपी का बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है। क्योंकि पिछले चुनाव में एनडीए ने बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश कर्नाटक समेत अन्य राज्यों की अधिकतर सीटों पर जीत हासिल की थी। तीसरे चरण के चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे कई दिग्गज नेताओं में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनसुख मांडविया, पुरुषोत्तम रूपाला, प्रह्लाद जोशी और एसपी सिंह बघेल आदि शामिल हैं।


केंद्रीय गृहमंत्री और गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अमित शाह ने अपनी पत्नी सोनल शाह, बेटे जय शाह और अपनी बेटी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे और पूरे परिवार के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान करने के बाद शाह अपने परिवार के साथ अहमदाबाद के कामेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना भी की।


मतदान करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री ने लिखा, “गांधीनगर लोकसभा के मेरे प्यारे भाइयों, बहनों और युवा मित्रों से मैं विशेष रूप से आग्रह करना चाहूंगा कि आपके एक वोट में बहुत बड़ी ताकत है। आपका एक वोट  गांधीनगर को भारत का सबसे विकसित क्षेत्र बना सकता है। सरकार भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगी। देश पर नजर रखने वालों के घर में घुसकर उन्हें मिटा देने की ताकत रखने वाली सरकार बनाएंगे। ऐसी सरकार बनाएं जो विश्व स्तरीय राजमार्ग, रेलवे और हवाई अड्डे प्रदान करे। इसलिए अपने वोट की ताकत को पहचानें और अपना वोट जरूर करें और दूसरों को भी वोट करने के लिए प्रेरित करें”