ब्रेकिंग
Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझाव

लोकसभा चुनाव 2024 : चुनावी शंखनाद के बीच JDU दफ्तर पहुंचे CM नीतीश कुमार, प्रवक्ताओं को दे रहे जीत का मन्त्र

PATNA : देशभर में लोकसभा चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है। बिहार में पहले चरण में चार लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। ऐसे में इस चुनाव से पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के

लोकसभा चुनाव 2024 : चुनावी शंखनाद के बीच JDU दफ्तर पहुंचे CM नीतीश कुमार,  प्रवक्ताओं को दे रहे जीत का मन्त्र
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देशभर में लोकसभा चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है। बिहार में पहले चरण में चार लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। ऐसे में इस चुनाव से पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार जदयू दफ्तर पहुंचे हुए हैं। जहां सीएम पार्टी प्रवक्ताओं के साथ अहम बैठक कर रहे हैं। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार उन्हें यह टिप्स देंगे कि पार्टी इस चुनाव में किस एजेंडे के तहत मैदान में उतरेगी और उन्हें कैसे मीडिया के सवालों का जवाब देना है।


दरअसल, सीएम नीतीश काफी लंबे अंतराल के बाद आज लोकसभा चुनाव के शुरूआती दौर में पार्टी दफ्तर पहुंचे हैं। सीएम जदयू ऑफिस उस समय पहुंचें हैं जब पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है और कल से सीएम नीतीश कुमार रोड शो कर खुद एनडीए के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। इससे पहले पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव को लेकर प्रवक्ताओं का एक पैनल भी तय किया गया है। ऐसे में अब इन तमाम राजनीतिक हलचल को लेकर नीतीश कुमार बैठक कर उन्हें यह टिप्स देंगे कि जदयू किस स्टैंड के तहत चुनाव मैदान में आएगी और प्रवक्ताओं को भी यह निर्देश देंगे की उन्हें अपना पक्ष कैसे रखना है। ताकि चुनाव में अधिक से अधिक लाभ हासिल किया जा सके।


मालूम हो कि दो दिन पहले ही नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने अपने पार्टी प्रवक्ताओं की टीम को विस्तार दिया है और दो नये प्रदेश प्रवक्ताओं को टीम में जोड़ा गया है। जिनपर लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी और गठबंधन का पक्ष रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। हालांकि बीच में इस लिस्ट का विरोध भी हुआ था। उसके बाद शनिवार की दोपहर जदयू ने पुन: प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया पैनल की सूची जारी की है। इसमें तीन की जगह दो प्रदेश प्रवक्ताओं के नाम थे। निखिल मंडल को प्रदेश प्रवक्ता की सूची से अलग रखकर यह सूचना जारी की गयी थी।


जदयू की तरफ से अब तीन की जगह पांच प्रवक्ता मीडिया में पार्टी के स्टैंड को रखेंगे। इनमें पूर्व के डॉ. निहोरा प्रसाद यादव, निखिल मंडल व अरविंद निषाद के अतिरिक्त धीरज कुशवाहा व परिमल कुमार के नाम शामिल किये गए हैं। जदयू के मीडिया पैनल में अब 11 की जगह कुल 13 लोगों को जगह मिली है। इनमें अधिकतर नाम पुराने पैनल वाले ही हैं। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता