ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

लोगों से लेवी वसूलता था नक्सली रामदुलारी यादव, चढ़ गया पुलिस के हत्थे

ROHTAS: लेवी वसूलने समेत आधा दर्जन कांडों में फरार नक्सली रामदुलारी यादव उर्फ दुल्ली यादव आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। नौहट्टा थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

लोगों से लेवी वसूलता था नक्सली रामदुलारी यादव, चढ़ गया पुलिस के हत्थे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: लेवी वसूलने समेत आधा दर्जन कांडों में फरार नक्सली रामदुलारी यादव उर्फ दुल्ली यादव आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। नौहट्टा थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। 


रोहतास एसपी आशीष भारती ने मीडिया को बताया कि नौहट्टा के बस स्टैंड के पास दुल्ली यादव को देखे जाने की जानकारी पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी जहां पुलिस को देखकर वह छिप गया। एसएसबी की मदद से नौहट्टा पुलिस ने नक्सली दुल्ली यादव को गिरफ्तार किया।  


नक्सली रामदुलारी यादव उर्फ दुल्ली यादव इलाके में इलाके में ईट भट्ठा और सड़क निर्माण करने वाले संवेदकों से लेवी वसूलने का काम करता था। नक्सली दुल्ली यादव का खौफ इलाके में था। लेवी वसूलने समेत आधा दर्जन कांडों में नक्सली रामदुलारी यादव उर्फ दुल्ली यादव फरार था। पुलिस को इसकी तलाश थी। 


दुल्ली यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई थी और आखिरकार वह हत्थे चढ़ ही गया। अब इसकी गिरफ्तारी से पहाड़ी क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लग सकेगी। बता दें कि पहाड़ी इलाकों में एसएसबी की मदद से लगातार नक्सलियों पर कार्रवाई की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता