ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

उत्तर प्रदेश में जल्द बिकने लगेगी शराब, योगी सरकार ने प्रोडक्शन शुरू करने का दिया आदेश

LUCKNOW : कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य में शराब की बिक्री शुरू कराने की तैयारी में है

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

LUCKNOW : कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य में शराब की बिक्री शुरू कराने की तैयारी में है। इसके लिए योगी सरकार ने आबकारी विभाग को प्रोडक्शन शुरू करने का आदेश भी दिया है।


कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए देशभर में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाया गया है लेकिन आर्थिक मंदी से उबरने के लिए अब राज्य सरकारों ने हाथ पांव चलाना भी शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी इंडस्ट्री में सशर्त काम शुरू करने की अनुमति देने पर विचार कर रही है। 20 अप्रैल के बाद कई सेक्टरों में इंडस्ट्री के काम शुरू किए जाएंगे लेकिन उसके लिए कई शर्तें लगाई जाएंगी।


वही उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव संजय आर. भूसरेड्डी ने यूपी के सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को एक पत्र जारी किया है। इस पत्र में जो निर्देश दिए गए हैं उसके मुताबिक ऐसा लग रहा है कि जल्द ही यूपी में शराब की बिक्री शुरू हो जाएगी। राजस्व घाटे को पूरा करने के लिए योगी सरकार ने अब शराब के प्रोडक्शन की अनुमति भी दे दी है।

टैग्स