ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

लॉकडाउन में पति ने पत्नी को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

SASARAM : बिहार में कोरोना महामारी के बीच आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर सासाराम जिले से सामने आ रही है. जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी को गोली मार द

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SASARAM :  बिहार में कोरोना महामारी के बीच आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर सासाराम जिले से सामने आ रही है. जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी को गोली मार दी. इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात रोहतास जिले के सासाराम इलाके की है. जहां नगर थाना इलाके के तकिया मोहल्ला में एक युवक ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी को गोली मार दी. जिसके कारण 22 साल की विवाहिता प्रियंका देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई. उसे इलाज के लिए पहले तो सासाराम के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. जहां स्थिति बिगड़ने लगी तो उसे डिहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर कर दिया.


वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची नगर थाना की टीम मामले की छानबीन में जुट गई है. वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. इस संबंध में डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि तकिया के रहने वाले कृष्णा शर्मा ने घरेलू विवाद में अपनी ही पत्नी को गोली मार दी है. फिर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति कृष्णा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है.

टैग्स