ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

लॉकडाउन में आशिक के साथ पकड़ी गई पत्नी, राज खुलते ही प्रेमी से करा दी हस्बैंड की हत्या

DELHI : लॉकडाउन में अवैध संबंधों से राज का पर्दा उठ रहा है. गैर लोगों के साथ पति या पत्नी के अवैध रिश्तों का खुलासा हो रहा है. दिल्ली से ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है. जहा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : लॉकडाउन में अवैध संबंधों से राज का पर्दा उठ रहा है. गैर लोगों के साथ पति या पत्नी के अवैध रिश्तों का खुलासा हो रहा है. दिल्ली से ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है. जहां आशिक के साथ पकड़े जाने के बाद पत्नी ने अपने ही पति की हत्या करा दी. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.


वारदात राजधानी दिल्ली के अशोक विहार इलाके की है. जहां एक युवक की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के पीछे प्रेम प्रसंग पता चला है. पुलिस की मानें तो मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चला रहा था.


पुलिस के मुताबिक जेलरवाला बाग इलाके में 1-2 मई की रात को एक दुकानदार की हत्या हुई थी. महिला और उसके प्रेमी ने हत्या को घर के अंदर ही अंजाम देने के बाद शव को घर में ही छिपा दिया था. महिला ने पुलिस को बताया था कि उसके पति की स्वभाविक मौत हुई है, लेकिन पुलिस को महिला की बात पर शक हुआ इसलिए उसने शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस बात का खुलासा हो गया कि उस युवक की गला दबाकर हत्या की गई थी. 


पुलिस ने इस वारदात को लेकर आगे बताया कि  महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मरने वाला शख्स परचून की दुकान चलाता था. मृतक ओडिशा का रहने वाला था.  उन्होंने बताया कि मृतक को अपनी पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता चल गया था, इसलिए प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने वारदात को अंजाम दिया था.

टैग्स