1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Apr 14, 2020, 4:28:37 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: लॉकडाउन के बीच एक युवक साइकिल से ससुराल जा रहा था. इस दौरान रास्ते में ही अपराधियों ने गोली मार दी. यह घटना बलिया के बालाचक ढाला के पास की है. लॉकडाउन के बाद भी बेगूसराय में अपराधी बेखौफ है. पुलिस को चुनौती देते हुए घटना को अंजाम दे रहे है.
घायल युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा निवासी राजेंद्र झा के रूप में की गई है. बताया जाता है कि आज वह अपने साइकिल से ससुराल भगतपुर जा रहा था उसी दरमियान अपराधियों ने उसे बाला चक ढाला के समीप घेर लिया और उसे गोली मार दिया. जिससे वह वहीं पर गिर गया.
हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती
गोली की आज जब स्थानीय लोगों पहुंचे. तबतक अपराधी हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उस युवक को घायल अवस्था में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है. यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों ने राजेंद्र झा को क्यों गोली मारी है. फिलहाल बलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है.