ब्रेकिंग
बिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसाबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा

LJPR की राष्ट्रीय कार्यकारिणी शुरू, चिराग ने सदस्यों को दिलाई एकजुटता की शपथ

PATNA : चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की राष्ट्रीय कार्यकारिणी दिल्ली में शुरू हो गई है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के तमाम सदस्य शामिल हैं।

LJPR की राष्ट्रीय कार्यकारिणी शुरू, चिराग ने सदस्यों को दिलाई एकजुटता की शपथ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की राष्ट्रीय कार्यकारिणी दिल्ली में शुरू हो गई है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के तमाम सदस्य शामिल हैं।  दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक की शुरुआत में चिराग पासवान समेत पार्टी के सभी नेताओं ने संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राम विलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इसके बाद सभी सदस्यों को एकजुटता की शपथ दिलाई गई है। 


इस दौरान चिराग ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने  सभी सदस्यों को पार्टी की शपथ पत्र पढ़ाते हुए कहा कि मैं शपथ लेता हूं कि मैं आजीवन पार्टी के लिए सच्ची निष्ठा के साथ समर्पित रहूँगा। इसके साथ ही पार्टी के सिद्धांतों को आमलोगों तक पहुंचाने का काम करूंगा। मैं आजीवन दलितों, पिछड़ों,अल्पसंख्याओं और समाज के गरीब लोगों के उत्थान के लिए संघर्ष करता रहूंगा। मैं कभी भी ऐसा काम नहीं करूंगा जिससे मेरे दल को कोई बहुत बड़ा नुकसान हो। इसके अलावा कभी भी अपनी पार्टी के झंडे को झुकने नहीं दूंगा। इसके साथ ही पार्टी द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा उसका पूर्ण पालन करूंगा।



मालूम हो कि,चिराग पासवान इससे बैठक में बिहार में होने वाले उपचुनाव को लेकर भी अपने पार्टी नेताओं से बातचीत की है। इन्होनें बिहार में दो विधानसभा उपचुनाव वाली सीटों पर कोई उम्मीदवार नहीं दिया है। राजनीतिक जानकार चिराग के इस फैसले को भविष्य की राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं। चिराग इसके पहले उपचुनाव में उम्मीदवार देते रहे हैं लेकिन इसका नुकसान कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी को उठाना पड़ा है।