ब्रेकिंग
घर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा में

लोजपा (रामविलास) ने जारी की लोकसभा प्रभारियों की सूची, इन नेताओं को मिली जिम्मेवारी

PATNA: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए लोजपा (रामविलास) ने 11

लोजपा (रामविलास) ने जारी की लोकसभा प्रभारियों की सूची, इन नेताओं को मिली जिम्मेवारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए लोजपा (रामविलास) ने 11 लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया है। 


लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी के 11 पदाधिकारियों को लोकसभा प्रभारी बनाया गया है। सभी लोकसभा प्रभारियों को जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्षों से संपर्क कर लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगने को कहा गया है। लोजपा (रामविलास) ने 11 लोकसभा प्रभारी की लि्स्ट जारी कर दी है।


हाजीपुर के लोकसभा चुनाव प्रभारी अरविंद कुमार सिंह बनाये गये हैं। वही जमुई अमरनाथ सिंह उर्फ अमर कुशवाहा, खगड़िया-सुरेश भगत, समस्तीपुर-मिथिलेश निषाद,वैशाली-राकेश कुमार सिंह उर्फ गबरू सिंह, नवादा-अभय कुमार सिंह, गोपालगंज-परशुराम पासवान, सीतामढ़ी-डॉ. शाहनवाज अहमद कैफी, वाल्मीकि नगर-सुरेंद्र विवेक, बेगूसराय-इंदू कश्यप और जहानाबाद-रामाश्रय शर्मा उर्फ पुनदेव शर्मा को जिम्मेवारी सौंपी गयी है।  



लोजपा (रामविलास) ने जारी की लोकसभा प्रभारियों की सूची, इन नेताओं को मिली जिम्मेवारी