ब्रेकिंग
अब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटर

लोजपा की अहम बैठक आज, संगठन की मजबूती और जिलाध्यक्षों के चयन पर चर्चा करेंगे चिराग

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज कार्यालय में जिला अध्यक्षों के चयन और संगठन विस्तार के लिए गठित की गई 15 सदस्यीय कमेटी की अहम बैठक बुलाई है. बैठक

लोजपा की अहम बैठक आज, संगठन की मजबूती और जिलाध्यक्षों के चयन पर चर्चा करेंगे चिराग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज कार्यालय में जिला अध्यक्षों के चयन और संगठन विस्तार के लिए गठित की गई 15 सदस्यीय कमेटी की अहम बैठक बुलाई है. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद प्रिंस राज कर रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्य में संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने और बिहार में लोजपा के भविष्य की रणनीति पर चर्चा हो रही है. इसके साथ ही राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात की भी समीक्षा की जा रही है. आज शाम चिराग भी पार्टी ऑफिस पहुंचेंगे. 


आपको बता दें कि इसके पहले लोजपा के प्रदेश महासचिव केशव सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया है. केशव सिंह ने पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान से इस्तीफा मांगा था. उन्होंने सोशल मीडिया पर पार्टी के टूटने की भी भविष्यवाणी की थी, इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी. केशव सिंह ने यह आरोप लगाया था कि चिराग पासवान ने स्व. रामविलास पासवान के सपने को चकनाचूर कर दिया है और पार्टी को गर्त में ले जाने का काम किया है. 


इतना ही नहीं लोजपा के बागी नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के खिलाफ मजबूती से मोर्चेबंदी का एलान किया था. रविवार को राजधानी के एक होटल में हुई बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में नेताओं ने दावा किया कि वे एनडीए के समर्थक हैं और इसी घटक के किसी दल में जाएंगे. बैठक में एनडीए के घटक दल जदयू-भाजपा तथा हम-वीआईपी से सम्पर्क साधने के लिए पांच-पांच नेताओं की दो अलग-अलग टीमें भी बनाई गई. इन सभी नेताओं ने केशव सिंह की बातों का समर्थन किया था. अब आज होने वाली बैठक में इं सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. 

टैग्स