ब्रेकिंग
अब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटर

लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, 19 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर रांची हाईकोर्ट से आ रही है. जहां लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है. अब लालू यादव की जमानत याचिका पर 19 फरवरी को सुनवाई होगी. </p

लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, 19 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
Anamika
2 मिनट

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर रांची हाईकोर्ट से आ रही है. जहां लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है. अब लालू यादव की जमानत याचिका पर 19 फरवरी को सुनवाई होगी.  


बता दें कि आज चारा घोटाले से जुड़े दुमका ट्रेजरी अवैध निकासी मामले में जमानत याचिका पर  झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हो रही थी. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इसकी अगली तारीख 19 फरवरी को दी है. 


बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की ओर से कोर्ट में आधी सजा पूरी करने का दस्तावेज कोर्ट को सौंपा गया था. पिछली सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद के वकील प्रभात कुमार ने हाईकोर्ट में कागजात जमा कर याचिका में लिखा  44 महीने की सजा काटने को आधार बनाते हुए जमानत देने की अपील की गई थी. लेकिन सीबीआई ने कोर्ट से जवाब देने के लिए वक्त मांगा है. जिसके कारण अगली सुनवाई की तारीख 12 फरवरी तय की गई थी.


हालांकि सीबीआई ने हाईकोर्ट से कहा कि जिस मामले में लालू प्रसाद आधा सजा काटने का दावा कर रहे हैं, जमानत मांग रहे हैं. उसमें अभी आधी सजा पूरी नहीं हुई है. सीबीआई ने सीआरपीसी की धारा 427 का मामला भी उठाया और कहा है कि दुमका कोषागार से जुड़े मामले में लालू प्रसाद एक दिन भी जेल में नहीं रहे हैं. सीबीआई ने कहा कि एक तरह के मामले में कई सजा मिलती है तो सभी सजाएं एक साथ चलाने का स्पष्ट होता है. लेकिन लालू प्रसाद मामले में नहीं है.  

टैग्स