ब्रेकिंग
अब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटर

लालू यादव से जुड़े केस की सुनवाई अब हफ्ते में दो दिन, चारा घोटाले के सबसे बड़े केस में आएगी तेजी

RANCHI : चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर सीबीआई की विशेष कोर्ट अब हफ्ते में 2 दिन सुनवाई करेगी। डोरंडा ट्रेजरी से 139.35 करोड रुपए की अव

लालू यादव से जुड़े केस की सुनवाई अब हफ्ते में दो दिन, चारा घोटाले के सबसे बड़े केस में आएगी तेजी
Santosh Singh
2 मिनट

RANCHI : चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर सीबीआई की विशेष कोर्ट अब हफ्ते में 2 दिन सुनवाई करेगी। डोरंडा ट्रेजरी से 139.35 करोड रुपए की अवैध निकासी से जुड़े मामले में लालू प्रसाद यादव समेत 110 आरोपित के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई हो रही है। इस केस में पिछले 10 महीने से सुनवाई नहीं हो सकी थी। 


कोरोना महामारी के कारण फिजिकल कोर्ट मामले की सुनवाई नहीं कर पा रहा था। मंगलवार को 10 महीने बाद सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने गवाह पेश करने के लिए कोर्ट से हर वक्त मांगा। जिसके बाद 12 फरवरी की तारीख तय कर दी गई। सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक के मुताबिक मामले में ट्रायल फेस कर रहै आपूर्तिकर्ता श्याम नंदन सिंह अपने बचाव में गवाह पेश करेंगे। अगर बचाव पक्ष गवाह पेश नहीं कर सका तो मामले में बहस की शुरुआत हो जाएगी। एक बार कोर्ट में बहस की शुरुआत होने के बाद गवाह पेश करने के लिए कोर्ट में आवेदन देना पड़ेगा। 




डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में सीबीआई ने शुरुआत में 170 लोगों को आरोपी बनाया था। लालू यादव समेत कुल 147 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित किया गया था। सुनवाई के दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा समेत 37 आरोपों का निधन हो चुका है। अब विशेष कोर्ट इस मामले में एक हफ्ते के अंदर दो बार सुनवाई करेगी। हर हफ्ते के मंगलवार और शुक्रवार को फिजिकल कोर्ट में सुनवाई होगी।

टैग्स