ब्रेकिंग
BSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीरबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीरबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंका

लालू यादव कल जाएंगे सिंगापुर, विदेश में होगा बेहतर इलाज

DELHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कल यानी मंगलवार को सिंगापुर जा रहे हैं। वहां जाकर लालू अपना बेहतर इलाज कराएंगे। दरअसल, लालू यादव की तबीयत लगातार ख़राब चल रही थी। बीच में हा

लालू यादव कल जाएंगे सिंगापुर, विदेश में होगा बेहतर इलाज
First Bihar
2 मिनट

DELHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कल यानी मंगलवार को सिंगापुर जा रहे हैं। वहां जाकर लालू अपना बेहतर इलाज कराएंगे। दरअसल, लालू यादव की तबीयत लगातार ख़राब चल रही थी। बीच में हालत ऐसे हो गए थे कि उनके किडनी ट्रांसप्लांट करने तक की चर्चा शुरू हो गई थी। लालू यादव के परिवारवाले उनका बेहतर इलाज कराना चाहते हैं। यही वजह है कि लालू कल सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। 




आपको बता दें, लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सिंगापुर में रहती हैं। लालू अपनी बेटी के पास ही रहकर अपना इलाज कराएंगे। बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर के पास जो नंबर लगाए गए थे वह भी अब कंफर्म हो चूका है। दरसअल, लालू के शरीर के कई पार्ट्स डैमेज हो चुके हैं। पिछले कई दिनों तक लालू दिल्ली एम्स में भर्ती रहे थे। फिलहाल वे राजनीति में थोड़े एक्टिव दिख रहे हैं। लेकिन अब एक बार फिर लालू अस्पताल में एडमिट होंगे। 




आज का दिन लालू यादव के लिए काफी यादगार रहने वाला है। आज वे 12 वीं बार आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और लालू यादव के करीबी साथी मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है, जिसको लेकर लालू काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि मैं मुलायम सिंह यादव के संस्कार में शामिल होना चाहता था लेकिन कल मैं बेहतर इलाज के लिए सिंगापुर जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि नेता जी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव जाएंगे। 


टैग्स