ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

'लालू यादव चलें जाएं पाकिस्तान : मुसलामानों के आरक्षण मामले में बोले BJP के फायर ब्रांड नेता : सोनिया गांधी से पूछी उनकी जाति

SARAN : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने मुस्लिम रिजर्वेशन को लेकर लालू प्रसाद यादव पर बड़ा हमला बोला है। सीएम सरमा ने कहा कि आप अगर मुसलमानों को रिजर्वेशन देना चाहते ह

'लालू यादव चलें जाएं पाकिस्तान : मुसलामानों के आरक्षण मामले में बोले BJP के फायर ब्रांड नेता : सोनिया गांधी से पूछी उनकी जाति
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने मुस्लिम रिजर्वेशन को लेकर लालू प्रसाद यादव पर बड़ा हमला बोला है। सीएम सरमा ने कहा कि आप अगर मुसलमानों को रिजर्वेशन देना चाहते हैं तो पाकिस्तान चले जाइए। वहीं आरक्षण दीजिएगा। सरमा ने कहा कि अब हिंदू जाग चुका है और धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं होने देगा। हाल ही में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि मुसलमानों को पूरा रिजर्वेशन मिलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर भी हमला बोला था। 


इसके आगे हेमंत बिस्व शर्मा ने कहा कि यह लालू यादव भी कुछ कम नहीं है। यह भी राम मंदिर का विरोध करते हैं। उनकी यही सोच रही है कि यदि दोबारा किसी भी तरह से कांग्रेस की सरकार बनती है तो दोबारा रामलाल को टेंट में ले आएंगे। मेरा तो यही कहना है कि जैसे हम लोगों ने भव्य रूप से राम मंदिर बनाया है, वैसे ही भव्य रूप से यह हजारों साल तक रहना चाहिए। इसलिए जबतक सूरज और चांद रहेगा तब तक हमारे राम का आवास अयोध्या में रहेगा।


उसके अलावा उन्होंने कांग्रेस की सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस का एक शक्स है जो महाराष्ट्र कांग्रेस का अध्यक्ष है। उन्होंने बोला है कि यदि कांग्रेस की सरकार आएगी तो हम राम मंदिर का दोबारा शुद्धिकरण करेंगे। मैंने उनसे पूछा कि भाई कांग्रेस पार्टी कैसे राम मंदिर का शुद्धिकरण कर सकती है? तो उन्होंने जवाब दिया क्यों नहीं कर सकती है? इसके बाद मैंने सवाल किया कि पहले आप यह बताओ कि सोनिया गांधी हिंदू है या ईसाई? अगर सोनिया गांधी हिंदू है तो अलग होगा लेकिन सोनिया यदि ईसाई है तो फिर उनको हमलोग राम मंदिर शुद्धिकरण की अनुमति देंगे क्या? तो यह कांग्रेस पार्टी अभी भी राम मंदिर के पीछे पड़ी है।


बताते चलें कि लालू यादव ने कहा था कि पीएम मोदी संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। यह बात जनता समझ गई है। लालू यादव के मुस्लिम आरक्षण वाले बयान पर पीएम मोदी ने निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि लालू जी कह रहे हैं कि मुसलमानों को पूरा आरक्षण मिलना चाहिए।  इसका मतलब है कि OBC, SC और ST समाज को मिल रहा आरक्षण छीनकर पूरा आरक्षण ये लोग मुसलमानों को देना चाहते हैं।