ब्रेकिंग
BSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीरबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीरबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंका

लालू–तेजस्वी से बातचीत के बाद RJD की बैठक में पहुंचे श्याम रजक, तेजप्रताप से विवाद के बाद बिगड़ी थी तबीयत

DELHI : दिल्ली में आरजेडी की चल रही महत्वपूर्ण बैठक से एक ताजा खबर सामने आ रही है. पार्टी के प्रधान महासचिव श्याम रजक आखिरकार बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं. लालू याद

लालू–तेजस्वी से बातचीत के बाद RJD की बैठक में पहुंचे श्याम रजक, तेजप्रताप से विवाद के बाद बिगड़ी थी तबीयत
First Bihar
2 मिनट

DELHI : दिल्ली में आरजेडी की चल रही महत्वपूर्ण बैठक से एक ताजा खबर सामने आ रही है. पार्टी के प्रधान महासचिव श्याम रजक आखिरकार बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं. लालू यादव के बड़े बेटे और मंत्री तेजप्रताप यादव से विवाद के बाद श्याम रजक की तबीयत रविवार की शाम बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा था लेकिन अब श्याम रजक वापस से आरजेडी की मीटिंग में पहुंचे हैं.



आरजेडी सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक श्याम रजक की तबीयत बिगड़ने के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने उनसे फोन पर बातचीत की है. इसके बाद ही श्याम रजक पार्टी की बैठक में पहुंचे हैं. श्याम रजक की तबीयत में पहले से सुधार बताया जा रहा है. उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार की शाम अस्पताल ले जाना पड़ा था लेकिन अब तबीयत ठीक होने के बाद वह बैठक में पहुंचे हैं.



दरअसल, रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय कारिकारिणी की बैठक के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था. मंत्री तेज प्रताप यादव ने रजक पर आरोप लगाया था कि उन्होंने तेज प्रताप यादव के साथ-साथ उनकी बहन को भी गाली दी है. तेज प्रताप बैठक के बीच ही उठकर बाहर चले गए थे. वहीं, देर शाम खबर आई थी कि श्याम रजक की तबीयत ख़राब है और वे अस्पताल में भर्ती हैं.

टैग्स