ब्रेकिंग
पटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलापटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टला

लालू यादव से मिलने पहुंचे शरद यादव, मुलाकात में बिहार महागठबंधन का भविष्य होगा तय

RANCHI : रांची से बड़ी खबर आ रही है। सियासी गलियारे से बड़ी खबर है। आरजेडी सुप्रीमो से मुलाकात करने पहुंचे है। अचानक शरद यादव के साथ मांझी, कुशवाहा और सहनी की कल हुई अलग बैठक

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI :  रांची से बड़ी खबर आ रही है। सियासी गलियारे से बड़ी खबर है। आरजेडी सुप्रीमो से मुलाकात करने पहुंचे है। अचानक शरद यादव के साथ मांझी, कुशवाहा और सहनी की कल हुई अलग बैठक से महागठबंधन खेमे में खलबली मच गयी थी। इसके बाद लालू शरद यादव की मुलाकात को खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

शरद यादव वैसे के पहले भी कई बार लालू यादव से मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन आज के मुलाकात के अलग मायने निकाले जा रहे हैं। बिहार महागठबंधन के अंदर पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा अध्यक्ष जीतन राम मांझी और आरएलएसपी अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने शरद यादव को सीएम कैंडिचेड बनाने की मांग उठा दी थी। इसके बाद महागठबंधन खेमे में खलबली मची हुई है। शरद यादव के साथ मांझी-कुशवाहा के साथ-साथ वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी भी बैठक में शामिल हुए थे। 

बता दें कि आज शनिवार है और आज के दिन तीन लोगों को लालू यादव से मुलाकात की इजाजत मिली हुई है। कल बिहार की सियायत की खलबली के बीच आज शरद यादव का रिम्स पहुंचना कई सवालों को जन्म दे रहा है। दरअसल सारा झगड़ा महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर मचा हुआ है। तेजस्वी के नेतृत्व को मांझी और कुशवाहा मानने को तैयार नहीं है। उन्होनें शरद यादव का नाम उछाल कर नये विवाद को जन्म दे दिया है। अब लालू दरबार में मामला कैसे सुलझेगा इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। इस बीच कांग्रेस नेता  शत्रुघ्न सिन्हा और आरजेडी नेता कमरे आलम भी लालू से मिलने पहुंचे हैं। 


टैग्स