ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Chunav 2025: बिहार में महागठबंधन के अंदर रार ‍‍! गठबंधन के सवाल को टाल गए कांग्रेस नेता, कहा - अभी नहीं कर सकते इसका फैसला Bollywood Stories : ‘शोले’ से लेकर ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ तक, बॉलीवुड के वो किस्से जिनके बारे में जानते हैं बस गिने-चुने लोग Success Story: कौन है यह युवक जिसे दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज से मिल रहे ऑफर? इतनी कम उम्र में मिले 2.26 करोड़ Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने बुलाई बड़ी बैठक, जानिए किन मुद्दों पर होगी बातचीत Bihar Population; बिहार में जन्म दर सबसे अधिक क्यों ? क्या है बढ़ती जनसंख्या के नुकसान और समाधान Four Lane Road :महज 45 मिनट में पूरी होगी राजधानी से इस शहर की दूरी, CM से दिया ख़ास उपहार Life Style: सुबह की यह आदत सफलता में है बड़ी बाधक, जितनी जल्दी हो सके बदल लें Bihar Crime News : नशे का विरोध करना दवा विक्रेता को पड़ा भारी, अपराधी ने सीने में उतारी गोली Nitish Kumar: नीतीश कुमार के 'अटपटे व्यवहार' पर बवाल...मुख्यमंत्री ही बन गए मुद्दा, अंदर से टेंशन में भाजपा...CM का कब-कब दिखा बदला व्यवहार, जान लें.... Bihar News: तेज आंधी और बारिश में गिरी घर की दीवार, परिवार के तीन लोग दबे; महिला की मौत

Lalu Prasad On Nitish Yatra: ‘यात्रा पर नहीं बल्कि आंख सेंकने जा रहे नीतीश’ मुख्यमंत्री की महिला संवाद पर लालू प्रसाद ये क्या बोल गए?

Lalu Prasad On Nitish Yatra: ‘यात्रा पर नहीं बल्कि आंख सेंकने जा रहे नीतीश’ मुख्यमंत्री की महिला संवाद पर लालू प्रसाद ये क्या बोल गए?

10-Dec-2024 09:58 AM

Lalu Prasad On Nitish Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) की प्रस्तावित महिला संवाद यात्रा को लेकर सियासत तेज हो गई है। एक तरफ जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सीएम की इस यात्रा को फिजुलखर्ची बता रहे हैं और जनता की गाढ़ी कमाई को बर्बाद करने का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आरजेडी चीफ लालू प्रसाद (lalu prasad yadav) ने भी सीएम नीतीश की यात्रा को लेकर अजब बयान दे दिया है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यात्रा पर जा रहे हैं लालू जी? इस सवाल का जवाब देते हुए लालू ने कहा कि अच्छा है यात्रा पर जा रहे हैं तो नैन सेंकने जा रहे हैं। नीतीश कुमार के यह दावा करने पर कि 2025 में फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है, इस पर लालू ने कहा कि पहले आंख सेंके न अपना, जा रहे हैं आंख सेंकने।


वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (mamata banerjee) के I.N.D.I गठबंधन की कमान अपने हाथ में लेने का दावा करने पर गठबंधन में चल रही खटपर पर लालू ने कहा कि I.N.D.I गठबंधन की कमान ममता बनर्जी को दे देना चाहिए। कांग्रेस की आपत्ति पर लालू प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के आपत्ति जताने से कुछ नहीं होगा, कमान ममता को दो।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही महिला संवाद यात्रा पर निकलने वाले हैं। इस यात्रा के दौरान वह राज्य के अलग-अलग जिलों में जाएंगे और वहां जाकर महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। इस महिला संवाद यात्रा के जरिए सीएम नीतीश सरकार के कार्यों को लेकर महिलाओं के मन में क्या है, इसे जानने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महिला मतदाताओं का मन भी टटोलने का काम करेंगे।


सीएम नीतीश की इस प्रस्तावित यात्रा को लेकर सियासत तेज होते जा रही है। विपक्ष सरकारी पैसों का बर्बाद करने का आरोप लगा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार हमलावर बने हुए हैं और आरोप लगा रहे हैं कि सरकार बिहार के खजाने का पैसा राजनीतिक यात्रा पर खर्च करने जा रही है। तेजस्वी के बाद अब लालू प्रसाद ने भी नीतीश की यात्रा पर अपने अंदाज में तंज किया है।


उधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री की यात्रा को फिजुलखर्ची करार दे रहे हैं और जनता की गाढ़ी कमाई को लुटाने का आरोप लगा रहे हैं। तेजस्वी ने सरकार पर जनता के पैसों को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अपनी 15 दिन की यात्रा में जनता के अरबों रुपए खर्च करने वाले हैं।