ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

लालू प्रसाद के दही-चूड़ा भोज में जाएंगे नीतीश कुमार, इन जगहों पर पकेगी 'सियासी खिचड़ी'

PATNA : मकर संक्रांति का पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच सभी की नजरें बिहार के सियासी मकर संक्रांति पर है, जहां राजनेता दही-चूड़ा खाने के बहाने जुटेंगे। पटना में

लालू प्रसाद के दही-चूड़ा भोज में जाएंगे नीतीश कुमार, इन जगहों पर पकेगी 'सियासी खिचड़ी'
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मकर संक्रांति का पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच सभी की नजरें बिहार के सियासी मकर संक्रांति पर है, जहां राजनेता दही-चूड़ा खाने के बहाने जुटेंगे। पटना में इस बार लालू प्रसाद भी दही-चूड़ा का भोज दे रहे हैं। फिलहाल जो जानकारी है उसके मुताबिक  नीतीश कुमार इस साल भी पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित चूड़ा-दही भोज में शामिल होंगे। ये भोज इसलिए खास है क्योंकि इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार की भूमिका को लेकर उठ रहे सवाल के बीच खरमास खत्म हो गया है। 


दरअसल, खरमास खत्म होने के बाद बिहार के राजनीति में सियासी हलचल तेज होने की संभावना बताई जा रही है और बताया जा रहा है।  ऐसा कहा जा रहा है कि इसकी शुरुआत दहीं चूड़ा से शुरू हो सकती है। सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम के मुताबिक उनको राबड़ी आवास पर आयोजित चूड़ा-दही भोज में शामिल होना है. इस दौरान नीतीश कुमार के साथ उनके कैबिनेट के कई अन्य मंत्री भी मौजूद होंगे। 


जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार सोमवार को करीब 12 बजे 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास जाएंगे जहां लालू और तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे। वैसे तो जेडीयू कोटे से हर साल सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह दही-चूड़ा भोज का आयोजन करते रहे हैं लेकिन उनकी अस्वस्थता के कारण इस बार ये भोज उनके यहां नहीं हो रहा है।वहीं, जेडीयू कोटे से बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा के यहां भी आज ही मकर संक्रांति का भोज आयोजित होना है इस भोज में भी सीएम नीतीश कुमार को शामिल होना है। ऐसे में सोमवार को होने वाले सियासी दही चूड़ा पर सभी की निगाहें होंगी।'


उधर, दूसरी तरफ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी बीजेपी दफ़्तर में चूड़ा दही का आयोजन कर रहे है और दावा है कि लगभग दस हज़ार लोग दही चूड़ा खाएंगे।