ब्रेकिंग
पटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलाव

लालू ने नीतीश सरकार को बताया 15 साल की पंक्चर सरकार, कहा- बर्बाद कर दिया पूरा बिहार

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार की नीतीश सरकार पर फिर हमला बोला है। उन्होनें बिहार की एनडीए की पन्द्रह साल की सरकार को पंक्चर सरकार की संज्ञा देते हुए बिहार

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार की नीतीश सरकार पर फिर हमला बोला है। उन्होनें बिहार की एनडीए की पन्द्रह साल की सरकार को पंक्चर सरकार की संज्ञा देते हुए बिहार को बर्बाद कर देने का आरोप लगाया है।


आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 

15 साल की पंक्चर सरकार

ग़रीब मज़दूर की दुश्मन सरकार


15 साल की पंक्चर सरकार

ज़मीनी विकास में बंजर सरकार


15 साल की पंक्चर सरकार

बर्बाद कर दिया पूरा बिहार


बिलखता नौनिहाल,तड़पता मज़दूर,मरता किसान

ड़बल इंजन सरकार बंद करो झूठ का दुकान




लालू यादव ने इससे पहले ट्वीट करते हुए कहा था कि ’’बिहार को बिहार और बिहारवासियों के हितों के लिए खूंटा गाड़ लड़ने वाली सरकार चाहिए. कदम कदम पर लड़खड़ाने वाली खोखली ढकोसली, विश्वासघाती, कुर्सीवादी और पलटीमार सरकार नहीं. नीतीश और उनका स्टेपनी सुशील मोदी बताए, उनके 15 वर्षों के राज में बिहार के हर दूसरे घर से पलायन काहे हुआ?’’


लालू इससे पहले भी कोटा में फंसे छात्रों और मजदूरों को लेकर सरकार पर हमला बोल चुके हैं। लालू ने नीतीश कुमार को चेताया था कि ये वक्त आपका है, लेकिन याद रखिए वक्त आने पर बिहारी मजदूरों इसका जवाब आपको चुनाव में देंगे। लॉकडाउन में फंसे बिहारी मजदूरों को लेकर लगातार तेजस्वी यादव भी नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं। उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव गरीबों के बीच खाना बांट रहे हैं। 






टैग्स