ब्रेकिंग
बिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारीबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी

लालू ने बुलंद किया 2020 हटाओ नीतीश का नारा , नीतीश और सुमो को बताया गिरगिटिया और खिट्टपिट्टिया

PATNA :लालू यादव ने एक बाऱ फिर ट्वीट बम फोड़ा है। 2020 हटाओ नीतीश के नारे को बुलंद करते हुए आरजेडी सुप्रीमो ने इस बार नीतीश के साथ-साथ उनके डिप्टी यानि उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर भी करारा हमला बोल

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA :लालू यादव ने एक बाऱ फिर ट्वीट बम फोड़ा है। 2020 हटाओ नीतीश के नारे को बुलंद करते हुए आरजेडी सुप्रीमो ने इस बार नीतीश के साथ-साथ उनके डिप्टी यानि उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर भी करारा हमला बोला है। 


बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अभी करीब 10 महीने का समय बाकी है, लेकिन सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी लगातार जारी है। लालू यादव ने एक बार फिर ट्वीट कर 2020 हटाओ नीतीश के अपने दिए नारे को बुलंद कियाहै। लालू ने ट्वीट में लिखा है कि एक गिरगिटिया दूसरा खिट्टपिट्टिया, कुल जोड़ मिला के शासन घटिया #2020_हटाओ_नीतीश । 

ट्वीट के जरिए लालू ने इस बार नीतीश के साथ-साथ डिप्टी सीएम सुशील मोदी को भी लपेटा है एक गिरिगिट की तरह रंग बदलने वाला बताया  है को दूसरे को खिटपटिया यानि बात-बात पर खटराग गाने वाला बताया है। 

बता दें कि मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शनिवार को नया नारा गढ़ा है। लालू ने कहा 'दो हजार बीस-हटाओ नीतीश'. चुनाव से पहले आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लोगों से अपील की और एक नारा दिया, "दो हजार बीस, हटाओ नीतीश।" गौरतलब है कि बिहार में जेडीयू और बीजेपी की सरकार है।  

इधर बिहार की पूर्व सीएम बड़ी देवी ने ट्वीट में लिखा है कि ..नीति आयोग की रिपोर्ट अनुसार बिहार को पूरे भारत में सबसे निचले पायदान पर लाने के लिए नीतीश जी का कोटि-कोटि खंडन।‬‪बिहार को सबसे फिसड्डी साबित करने के जुर्म मे नीतीश जी पर जनता की अदालत में मुक़दमा चलाकर बिहार की बदहाली, विधि, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था एवं विकास की अकाल मृत्यु पर गांव-गांव शोकसभा कर जनता को बताया जाएगा।‬

टैग्स