ब्रेकिंग
बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतदोस्त की पत्नी संग लिव-इन में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पहले पति पर लगाया हत्या का आरोपबिहार में बारिश बनी आफत: 22 गांवों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीणभैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरलBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरबिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतदोस्त की पत्नी संग लिव-इन में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पहले पति पर लगाया हत्या का आरोपबिहार में बारिश बनी आफत: 22 गांवों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीणभैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरलBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीर

लालू-मुलायम की अरसे बाद हुई मुलाकात, अखिलेश भी रहे साथ.. यूपी चुनाव पर चर्चा

DELHI : चारा घोटाला मामले में हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बीमार लालू प्रसाद यादव की सेहत में अब पहले से ज्यादा सुधार देखने को मिल रहा है. लालू प्रसाद यादव अब धीरे-धीरे राजनीतिक

लालू-मुलायम की अरसे बाद हुई मुलाकात, अखिलेश भी रहे साथ.. यूपी चुनाव पर चर्चा
First Bihar
2 मिनट

DELHI : चारा घोटाला मामले में हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बीमार लालू प्रसाद यादव की सेहत में अब पहले से ज्यादा सुधार देखने को मिल रहा है. लालू प्रसाद यादव अब धीरे-धीरे राजनीतिक तौर पर सक्रिय होने लगे हैं. आज उनकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव से हुई है. मुलायम सिंह यादव और लालू यादव के बीच हुई मुलाकात के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहे हैं. 


मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के बाद लालू यादव ने खुद ट्वीट करते हुए तस्वीरें साझा की हैं. लालू ने लिखा है- देश के वरिष्ठतम समाजवादी साथी आदरणीय श्री मुलायम सिंह जी से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। खेत-खलिहान,ग़ैर-बराबरी, अशिक्षा,किसानों,गरीबों व बेरोजगारों के लिए हमारी सांझी चिंताएँ और लड़ाई है। आज देश को पूंजीवाद और सम्प्रदायवाद नहीं बल्कि लोकसमता एवं समाजवाद की अत्यंत आवश्यकता है। 


मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव से पहले रामगोपाल यादव भी लालू यादव से मुलाकात कर चुके हैं. उनके साथ एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी लालू से मिलने पहुंचे थे. इन नेताओं की मुलाकात के पीछे यूपी चुनाव को बड़ी वजह माना जा रहा है. एनसीपी ने यूपी में चुनाव लड़ने का फैसला किया था लेकिन लालू नहीं चाहते कि बीजेपी विरोधी वोटों का बिखराव हो. 



शरद पवार और लालू यादव की मुलाकात इस मामले में अहम मानी जा रही है और अब मुलायम और अखिलेश सिंह से इस मुलाकात के बाद यह तय हो गया है कि लालू यूपी चुनाव से ही अपने आप को रणनीति बनाने में सक्रिय कर देंगे. 

टैग्स