ब्रेकिंग
बिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारीबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी

लालू की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगे तेजप्रताप, बोले - Miss You Papa

PATNA : लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के लिए बीता हुआ साल भले ही कुछ खास नहीं रहा हो लेकिन नए साल में तेजप्रताप अपनी राजनीति को एक बार फिर से पटरी पर लाना चाहते हैं।

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के लिए बीता हुआ साल भले ही कुछ खास नहीं रहा हो लेकिन नए साल में तेजप्रताप अपनी राजनीति को एक बार फिर से पटरी पर लाना चाहते हैं। तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू यादव की तरफ से शुरू की गई सामाजिक न्याय की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। तेज प्रताप ने कहा है कि सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने के जुर्म में उनके पिता लालू यादव को कैद कर दिया गया लेकिन मैं इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंच जाऊंगा। 

दरअसल तेज प्रताप यादव ने लालू यादव के युवा अवस्था की एक तस्वीर हाथ में लेकर ट्वीट किया है। तेज प्रताप ने अपने ट्विट में 'मिस यू पापा' भी लिखा है। तेजप्रताप यादव अपनी पॉलिटिकल इमेज मजबूत करने के लिए खुद की वेबसाइट भी लांच करवा रहे हैं। 

तेज प्रताप यादव अपनी पत्नी ऐश्वर्या से संबंधों को लेकर हाल के दिनों में खूब चर्चा में रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी भी दे रखी है। अब देखना होगा कि तेजप्रताप अपने निजी परेशानियों से आगे निकलकर राजनीतिक राह पर कितनी मजबूती से आगे बढ़ पाते हैं।



टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता