ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

लालू के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव के घर पहुंची CBI की टीम, इस मामले में करेगी पूछताछ

ARA: बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से आ रही है, जहां सीबीआई की टीम लालू प्रसाद के करीबी पूर्व विधायक अरुण यादव के घर पहुंची है। दिल्ली से सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम अरुण यादव के

लालू के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव के घर पहुंची CBI की टीम, इस मामले में करेगी पूछताछ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से आ रही है, जहां सीबीआई की टीम लालू प्रसाद के करीबी पूर्व विधायक अरुण यादव के घर पहुंची है। दिल्ली से सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम अरुण यादव के घर पहुंची है हालांकि अरुण यादव घर में मौजूद नहीं है।


दरअसल, अवैध बालू कारोबार से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए नोटिस देने के लिए दिल्ली से सीबीआई की टीम आरजेडी के पूर्व विधायक अरुण यादव के घर पहुंची है। सीबीआई के टीम अरुण यादव के भोजपुर के संदेश स्थित आवास पर पहुंची है लेकिन अरुण यादव अपने घर में मौजूद नहीं थे। टीम ने उनकी विधायक पत्नी किरण देवी को  नोटिस दे दिया है। अचानक सीबीआई के टीम के पहुंचने की खबर से हड़कंप मच गया है।


इससे पहले पिछले साल 16 मई को सीबीआई की टीम अरुण यादव के भोजपुर के अंगियांव स्थित आवास पर छापेमारी की थी। इसके साथ ही साथ पटना के ठिकानों पर भी रेड हुई थी। अरुण यादव के ऊपर बालू के जरीए अवैध कमाई करने के अलावे कई अन्य आरोप भी लगते रहे हैं। आरा से लेकर पटना तक उनका बालू का कारोबार फैला हुआ है। अरुण यादव की जगह उनकी पत्नी किरण देवी फिलहाल संदेश से विधायक हैं।


बता दें कि पूर्व विधायक अरुण यादव पर नाबालिग से दुष्कर्म का भी संगीन आरोप लगा था। दुष्कर्म के चर्चित मामले में आरा की कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बिहार के राष्‍ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक अरुण यादव को कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए बरी कर दिया था। दुष्‍कर्म के इस मामले में नाम आने के बाद अरुण यादव ने अपनी पत्‍नी किरण देवी को संदेश सीट से टिकट दिलवाया था।