ब्रेकिंग
बिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारीबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी

लालू का नीतीश पर भोजपुरिया वार, कहा- पलटूराम रंग बदलने में माहिर बाड़न

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दही-चूड़ा भोज के बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। लालू ने भोजपुरिया अंदाज में बरसते हुए सीएए-एनआरसी को लेकर सीएम को

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दही-चूड़ा भोज के बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। लालू ने भोजपुरिया अंदाज में बरसते हुए सीएए-एनआरसी को लेकर सीएम को घेरा।


लालू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि पलटूराम रंग बदलने में माहिर बाड़न। एक तरफ जनता के पीठ में छुरा भोके के काम करतारन ओही दुसर ओर गरीब के नागरिकता छिने खातिर सदन में समर्थन कईले बाड़न। अगली लाइन में उन्होनें लिखा है कि जेकर बाप-दादा पढ़ल-लिखल नईखन अउरू ओकर बाप-दादा के नाम से कउनो जमीन जायदाद नईखे। एह बिल कारण उ एह देष के नागरिक ना मानल जाई।


इससे पहले लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी कुछ इसी अंदाज में नीतीश को निशाने पर लिया।राबड़ी ने भोजपुरी में ट्वीट करते हुए लिखा समूचा देश CAA,NRC,NPR के ज्वाला में जल रहल बा बाकी नीतीश जी झुठों के जनता के बेवकूफ बनावे रहल बा। एक ओर सदन में एह बिल के समर्थन करता अउरू दूसर ओर बिल के लागू ना होखे के बात कहता। आगे उन्होनें लिखा है कि ई केकरा के मूर्ख बनावतारन।जनता सब जानता। ईन कर दूधारी तलवार के कुन्द करे के विचार जनता बना लेले बा।


पति-पत्नी ने दोनों ने ही मिलकर नीतीश को निशाने पर लिया है। इस बार दोनों ने ही भोजपुरी में ट्वीट करते हुए उनपर हमला बोला है। सीएए-एनआरसी पर नीतीश को आड़े हाथों लेते हुए दोनों ने कहा है कि नीतीश कुमार  जनता को मूर्ख बना रहे हैं। एक तरफ सदन में सीएए बिल का समर्थन करते है दूसरी तरफ कहते हैं बिहार में ये किसी कीमत पर लागू नहीं होगा। दोनों ने ही कहा कि जनता सब जानती है, उन्हें कितना दिन मूर्ख बनाते रहेंगे नीतीश कुमार, अबकी जनता उन्हें सबक सिखा कर रहेगी।


टैग्स