ब्रेकिंग
1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

लालू की भविष्यवाणी पर बोले कुशवाहा..वो जितना कहेंगे उतनी आयु सरकार की बढ़ेगी, उनके कहने से सरकार नहीं गिरने वाली

PATNA: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संयोजक और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा काराकाट से लोकसभा चुनाव हार गये। लोकसभा चुनाव में अपनी हार पर उन्होंने कहा कि हमारे हार का कारण सबको

लालू की भविष्यवाणी पर बोले कुशवाहा..वो जितना कहेंगे उतनी आयु सरकार की बढ़ेगी, उनके कहने से सरकार नहीं गिरने वाली
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संयोजक और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा काराकाट से लोकसभा चुनाव हार गये। लोकसभा चुनाव में अपनी हार पर उन्होंने कहा कि हमारे हार का कारण सबको मालूम है। कुछ बातें ऐसी है जिसे हम शेयर नहीं कर सकते। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उपेन्द्र कुशवाहा ने यह बातें कही। वही राज्यसभा भेजे जाने पर कहा कि इस फैसले को लेकर हम एनडीए के तमाम नेताओं को धन्यवाद देते हैं। इससे अच्छा मैसेज जाएगा और लाभ एनडीए को जाएगा। 


राष्ट्रीय लोक मार्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद लगातार दो दिनों तक बैठक की गयी थी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई थी। लोकसभा चुनाव के जो परिणाम सामने आए उसकी समीक्षा की गई। जिसमें कई निष्कर्ष निकले। लोकसभा चुनाव के दौरान कोआर्डिनेशन की बहुत कमी दिखी थी। ठीक से कोआर्डिनेशन नहीं हो पाया। लेकिन अब बिहार विधानसभा चुनाव में कोआर्डिनेशन सही तरीके से होगा। अब बिहार विधानसभा की चुनाव की रणनीति बनायी जाएगी। एनडीए गठबंधन में जहां चर्चा करने की जरूरत होगी वहाँ हम चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त के बाद वो जिलों का भ्रमण करेंगे।


ऐसे में यह कहा जा सकता है अभी से ही विधानसभा की तैयारी में राष्ट्रीय लोक मोर्चा जुट गयी है। आरजेडी के लोग मुगालते में है कि 2025 में वो जीतेंगे यह सवाल ही पैदा नहीं होता है। आरजेडी का दाल गलने नहीं देंगे चाहे कितना भी ख्याली पुलाव पका ले लेकिन बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। बिहार में डबल इंजन की सरकार फिर से 2025 में बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि लालू जी के कहने से सरकार गिरने वाली नहीं है। लालू जितना कहेंगे उतना सरकार की आयु बढ़ते जाएगी। आरजेडी को फिर से बिहार की जनता मौका देने नहीं जा रही है। बिहार की जनता उनके शासनकाल को देख चुकी है। इसलिए आरजेडी की दाल अब बिहार में नहीं गलने वाली।