ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

ललन सिंह का कमिटमेंट पूरा, 2 महीने में सेट कर दिए गए बाहुबली अनंत सिंह

PATNA : मोकामा वाले बाहुबली विधायक अनंत सिंह को मुंगेर के सांसद और नीतीश कुमार के खासम खास ललन सिंह ने अपने वादे के मुताबिक महज दो महीने में सेट कर दिया. चुनाव से पहले ललन सिंह ने भरी

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA : मोकामा वाले बाहुबली विधायक अनंत सिंह को मुंगेर के सांसद और नीतीश कुमार के खासम खास ललन सिंह ने अपने वादे के मुताबिक महज दो महीने में सेट कर दिया. चुनाव से पहले ललन सिंह ने भरी सभा में मोकामा वालों से यह वादा किया था ऐसा भूत पैदा होगा कि उधर नजर उठाने की कोई हिम्मत नहीं करेगा. https://www.youtube.com/watch?v=aSJZjbuTcPI 2 महीने में अनंत पर कस गया शिकंजा ललन सिंह ने मोकामा वालों से यह वादा मई महीने में किया और अब 1 अगस्त को पुलिस ने अनंत सिंह को वायस सैंपल के लिए बुला लिया है. बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर जुलाई महीने में ही भोला सिंह की हत्या की साजिश को लेकर पंडारक थाना में मामला भी दर्ज हो चुका है. कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि चुनाव खत्म होने के 2 महीने के भीतर अनंत सिंह के लिए पूरी सेटिंग कर दी गई. लालू के तर्ज अनंत सिंह का इलाज ललन सिंह ने चुनाव के दौरान यह कहा था कि हम होम्योपैथिक इलाज में भरोसा रखते हैं. ललन सिंह ने कहा था कि लालू यादव के खिलाफ 1996 में मुकदमा किए और सजा हुआ 2012 में. 16 साल इलाज चला लेकिन इलाज पुख्ता हुआ. लेकिन अनंत सिंह के मामले में इलाज का वक्त महज 2 महीने का ही लिया गया और अनंत सिंह को पूरी तरह सेट कर दिया गया. खबरों के मुताबिक अनंत सिंह पर कानूनी शिकंजा कसता ही जा रहा है. अनंत ने भी दी थी खुली चुनौती चुनाव के दौरान अनंत सिंह ने ललन सिंह को खुली चुनौती दी थी. मुंगेर में अनंत ने अपनी जीत के दावे को पक्का करते हुए ललन सिंह की जमानत जब्त होने तक कही थी. लेकिन चुनाव में जो नतीजे आए उसने यह साबित कर दिया कि मुंगेर वालों को ललन सिंह का ही साथ पसंद है.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता