ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बिहार पुलिस का एक्शन, झारखंड की सीमा से हार्डकोर नक्सली अरेस्ट Jharkhad DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पहली महिला DGP बनीं तदाशा मिश्रा, पदभार ग्रहण करने के बाद क्या बोलीं? Jharkhad DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पहली महिला DGP बनीं तदाशा मिश्रा, पदभार ग्रहण करने के बाद क्या बोलीं? Bihar Election 2025: यूपी के रेलवे स्टेशन से करीब एक करोड़ कैश के साथ पकड़ा गया मोकामा का शख्स, बिहार चुनाव से तार जुड़ने की आशंका Bihar Election 2025: यूपी के रेलवे स्टेशन से करीब एक करोड़ कैश के साथ पकड़ा गया मोकामा का शख्स, बिहार चुनाव से तार जुड़ने की आशंका Bihar Election 2025 : ऐतिहासिक मतदान के बाद चुनावी समर में बढ़ा सियासी तापमान, PM मोदी ने कहा - अब नहीं चाहिए कट्टा सरकार Bihar Election 2025: संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं, फिर भी बिहार चुनाव में आजमा रहे किस्मत, कौन हैं BSP उम्मीदवार सुनील चौधरी? Bihar assembly election : 'खानदानी लुटेरे फिर से लूटने आए हैं, लालटेन डकैती का साधन', बिहार में दिखा सीएम योगी का अलग अंदाज़; कहा - जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं Delhi Airport : दिल्ली एयरपोर्ट से नहीं उड़ी फ्लाइट, यात्री करते रहे लंबा इंतजार; जानिए क्या रही वजह Bihar Election 2025: केंद्रीय मंत्री के हेलीकाप्टर को लैंडिंग की नहीं मिली अनुमति, करना पड़ा लंबा इंतजार; जानिए क्या रही वजह?

Bihar Vidhan sabha : ललन सिंह के सपोर्ट में BJP, कहा - मुसलमानों को विकास से कोई मतलब नहीं, मदनी के कार्यक्रम में लहराया गया ISIS का झंडा

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 25 Nov 2024 10:55:53 AM IST

Bihar Vidhan sabha : ललन सिंह के सपोर्ट में BJP, कहा - मुसलमानों को विकास से कोई मतलब नहीं, मदनी के कार्यक्रम में लहराया गया ISIS का झंडा

- फ़ोटो

PATNA : जदयू के बड़े लीडर और नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के एक बयान से सियासी बवाल मचा है। राजद जहां ललन सिंह पर इस बयान को लेकर आपत्ति जाता रही है तो वहीं एनडीए की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा इसका समर्थन कर रही है। ऐसे में बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में भाग लेने पहुंचे बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने ललन सिंह का खुलकर सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार के मुसलमानों को विकास से कोई मतलब नहीं है। ललन सिंह ठीक कहते हैं।


भाजपा विधायक ने कहा कि जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने जो भी कहा है वह बिल्कुल सही कहा है। यह सच्चाई है बिहार के मुसलमानों को विकास से कोई मतलब नहीं है। विकास के नाम पर वे वोट नहीं करते हैं। वे 21वी सदी में भी वक्फ बोर्ड की बात कर रहे हैँ। मौलाना मदनी के कार्यक्रम में काला और उजला झंडा लहराया गया जो आईएसआईएस की निशानी है। सरकार को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।


उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को विकास से कोई मतलब नहीं है। सदन में सवाल उठाएं तो सरकार जवाब देगी। बिहार में हार गये तो झारखंड की बात कर रहे हैँ। वे मुंगेरीलाल का हसीन सपना देखते रहें।  सदन में विपक्ष अपना सवाल रखे। उनका स्वागत है। उनके सभी सवालों का जवाब देने में सरकार सक्षम है। बीजेपी विधायक न विप7 पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। सदन में हंगामे के आसार पर उन्होंने कहा कि यह गलत बात है।


गौरतलब हो कि, रविवार को मुजफ्फरपुर लंगट सिंह कालेज मैदान में आयोजित जदयू के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में खुले अधिवेशन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग जदयू को वोट नहीं देते। लेकिन, सीएम नीतीश कुमार इसकी परवाह किए बगैर सबके विकास के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमान समाज हमेशा उन लोगों को वोट करता है जिन्होंने उनके लिए आजतक कुछ नहीं किया। कहा कि मदरसा बोर्ड के शिक्षकों को लालू यादव की सरकार में चार हजार वेतन मिलता था। आज उन्हें सातवें वेतन आयोग का लाभ मिल रहा है। यह नीतीश कुमार की देन है। एनडीए सरकार ने मुसलमानों के उत्थान के लिए कई का किया है।