ब्रेकिंग
दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन

मुजफ्फरपुर में पुलिस पर बरसे मुकेश सहनी, पप्पू सहनी केस में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

Bihar Politics: मुजफ्फरपुर पहुंचे वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने पप्पू साहनी के कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन व चक्का जाम की चेतावनी दी।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर बिहार पुलिस और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यदि पप्पू सहनी के कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में समय रहते दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई होती, तो आरा में भरत तिवारी की हत्या जैसी घटनाएं नहीं होतीं।


मुकेश सहनी ने कहा कि करीब चार महीने पहले मुजफ्फरपुर में पप्पू सहनी का कथित फर्जी एनकाउंटर हुआ था। उस समय उन्होंने मामले को गंभीरता से उठाया था और जिला प्रशासन से जांच की मांग की थी। उनके अनुसार, तत्कालीन एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है।


उन्होंने दावा किया कि पप्पू सहनी के खिलाफ पिछले तीन वर्षों में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं हुआ था, इसके बावजूद पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया। सहनी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस पुलिसकर्मी के पेट में गोली लगने की बात कही गई थी, वह आज भी जीवित है, जबकि पप्पू सहनी के पैर में गोली लगने के बावजूद उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना को कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है।


वीआईपी सुप्रीमो ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला, तो अगले महीने उनकी पार्टी आंदोलन करेगी और शहर में चक्का जाम किया जाएगा।


इस दौरान मुकेश सहनी ने हाल ही में आरा में हुए भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा कराई जा रही है। सहनी का आरोप है कि बिहार पुलिस जाति देखकर कार्रवाई कर रही है और जाति के आधार पर न्याय दे रही है।


उन्होंने कहा कि पप्पू सहनी मामले में यदि दोषी पुलिसकर्मियों पर समय रहते कार्रवाई की गई होती, तो भरत तिवारी जैसा मामला सामने नहीं आता। उन्होंने दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता