ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीरबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीर

ललन सिंह का वीडियो शेयर कर बीजेपी ने हमला बोला, कहा- किस 9वां पास की बात कर रहे हैं ?

PATNA : बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच सियासी खींचतान लगातार जारी है। इसी बीच अब बीजेपी ने जेडीयू पर बड़ा हमला बोला है। बीजेपी ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के वीड

ललन सिंह का वीडियो शेयर कर बीजेपी ने हमला बोला, कहा- किस 9वां पास की बात कर रहे हैं ?
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच सियासी खींचतान लगातार जारी है। इसी बीच अब बीजेपी ने जेडीयू पर बड़ा हमला बोला है। बीजेपी ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के वीडियो का एक पुराना क्लिप शेयर किया है, जिसमें वे तेजस्वी यादव पर तंज कसते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो के माध्यम से बीजेपी ने ललन सिंह को घेरे में ले लिया है। 




बीजेपी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में ललन सिंह कह रहे हैं, 'हम किसी का नाम नहीं ले रहे हैं। वह नौवां पास हैं लेकिन फिर भी रोज़गार देने की बात कर रहा है। जिसनें खुद दसवीं की परीक्षा भी पास न की हो वो दूसरे को क्या रोज़गार देगा।'




ललन सिंह ने इस वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया है। लेकिन ज़ाहिर सी बता है कि उन्होंने ये बातें तेजस्वी यादव को लेकर ही कही है। अब बीजेपी ने इस वीडियो के माध्यम से मौके पर चौका मार दिया है। बीजेपी ने भी तंज कसते हुए कहा है, 'ललन सिंह जी ने यह 'कब' कहा था? किस 9वां पास के बारे में बोल रहे थें? अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से शेयर भी किया जाने लगा है।




आपको बता दें, ये वीडियो 17 अक्टूबर 2021 का है, जब बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव हो रहे थे। ललन सिंह ने कहा था कि तेजस्वी उपचुनाव में 19 लाख रोजगार देने के वादे को मुद्दा बना रहे हैं। उन्होंने कहा था जो नौवां पास है. उसको रोजगार के बारे में कुछ मालूम है. रोजगार कैसे मिलता है."  

टैग्स