ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटबिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूट

नीतीश संभालेंगे पार्टी की कमान, इस्तीफे के बाद ललन सिंह ने रखा प्रस्ताव; कहा ... चुनाव लड़ने की वजह से किया ऐसा काम

DELHI : जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। जिसमें शामिल होने के लिए सीएम नीतीश और ललन सिंह एक साथ एक ही गाड़ी से पहुंचे। इससे पहले ललन सिंह नीतीश के आवास प

नीतीश संभालेंगे पार्टी की कमान,  इस्तीफे के बाद ललन सिंह ने रखा प्रस्ताव; कहा ... चुनाव लड़ने की वजह से किया ऐसा काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DELHI : जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। जिसमें शामिल होने के लिए सीएम नीतीश और ललन सिंह एक साथ एक ही गाड़ी से पहुंचे। इससे पहले ललन सिंह नीतीश के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे थे। उसके बाद इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में ललन सिंह ने नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद अब नीतीश कुमार पार्टी का कमान संभालेंगे। हालांकि, अभी इसका आधिकारिक एलान नहीं गया है। 


दरअसल, जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। कई दिनों से ललन सिंह के पद छोड़ने की अटकलें लग रही थीं। अब चर्चा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू के नए अध्यक्ष बन सकते हैं।  ललन सिंह अपना इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने या नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए अधिकृत करने का प्रस्ताव दिया है। 


बताया जा रहा है कि ललन सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा, 'चुनाव में अपनी सक्रियता को देखते हुए में अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं और नीतीश कुमार का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित करता हूं। इसके साथ ही .पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान उन्होंने पद से इस्तीफा दिया।  इसके साथ ही तमाम अटकलों पर विराम भी लग गया है। 


वहीं, कहा यह भी जा रघ है कि इस  बैठक में नीतीश कुमार को लेकर बड़ा प्रस्ताव लाया गया है उसमें लोकसभा चुनाव और संगठन के सभी फैसलों के लिए नीतीश कुमार को अधिकृत किया जाएगा। एक अन्य प्रस्ताव में नीतीश कुमार को पार्टी से जुड़ी सभी शक्तियां देने का प्रस्ताव है और गठबंधन पर फैसले के लिए नीतीश अधिकृत किए जाएंगे। इसके अलावा, सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों के चयन के लिए भी नीतीश कुमार को अधिकृत किया जाएगा। इसके लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन में बड़े फैसलों के लिए भी नीतीश होंगे अधिकृत।