ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

रोड पर लड़की ने 30 सेकेंड में उतारा इश्क का भूत, मनचले की गाल पर मारी ताबड़तोड़ 16 थप्पड़, देखिये Live Video

PATNA : महिलाओं के साथ छेड़खानी की बढ़ती घटनाओं के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आज कल सुर्ख़ियों में छाया हुआ है. दरअसल एक मनचले को सबक सिखाने का एक वीडियो सामने आया है. यह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : महिलाओं के साथ छेड़खानी की बढ़ती घटनाओं के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आज कल सुर्ख़ियों में छाया हुआ है. दरअसल एक मनचले को सबक सिखाने का एक वीडियो सामने आया है. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस इस वीडियो की छानबीन में जुटी हुई है.


मनचले की पिटाई का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर इस बात का दावा किया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो बिहार के मधेपुरा जिले का है. जहां सिंहेश्वर थाना इलाके के सिंहेश्वर बाजार स्थित महावीर चौक पर एक लड़की को मनचला रोज छेड़ रहा था. लड़की उसकी इस हरकत से परेशान थी. उसने कई बार ऐसा करने से लड़के को मना किया, मगर बदतमीज लड़का उसकी बात को नहीं मान रहा था.


लड़के की इस हरकत से परेशान लड़की ने उसे सबक सिखाने का फैसला कर लिया. बताया जा रहा है कि सिंहेश्वर के रहने वाले पप्पू सिंह का बेटा छोटू सिंह लड़की के साथ रोज छेड़खानी करता था. रास्ते में जाते समय फब्तियां कसता था. जिसको लेकर उसने अपने घरवालों से भी शिकायत की थी, लेकिन फिर भी लड़का मानने को तैयार नहीं था. फिर लड़की ने उसकी जमकर धिनाइ कर दी. वायरल वीडियो में लड़की ने आधे मिनट के पल भर के क्षण में ताबड़तोड़ 16 थप्पड़ उसके गाल पर मार दी.



बहरहाल यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की ओर से आरोपी के ऊपर कार्रवाई की बात कही जा रही है. 

टैग्स