ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

क्या यही शराबबंदी है? बीच सड़क पर भिड़ गये दो शराबी, नशे में धुत एक शराबी ने दूसरे से कहा- पुलिस के बुला दियो का

VAISHALI: बिहार में 2016 यानि 7 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। बिहार में शराब पीना और बेचना दोनों मना है। कानून को तोड़ने पर सजा का प्रावधान है। पिछले सात साल में लाखों लोग शर

क्या यही शराबबंदी है? बीच सड़क पर भिड़ गये दो शराबी, नशे में धुत एक शराबी ने दूसरे से कहा- पुलिस के बुला दियो का
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार में 2016 यानि 7 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। बिहार में शराब पीना और बेचना दोनों मना है। कानून को तोड़ने पर सजा का प्रावधान है। पिछले सात साल में लाखों लोग शराब पीने और बेचने के चक्कर में जेल की हवा खा चुके हैं। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि आए दिन किसी ना किसी जिले में लोग शराब पीते या बेचते पकड़े जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन लोगों को पुलिस का कोई डर नहीं है। इस मामले को ही देख लीजिए जो वैशाली से जुड़ा हुआ है। जहां शराब के नशे में धुत दो शराबियों ने बीच सड़क पर हंगामा किया। 


बात-बात में दोनों एक दूसरे से भिड़ गये। दोनों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। घंटों यह ड्रामा महनार बाजार के न्यू रोड में चलता रहा लेकिन पुलिस की नजर इन तक नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ये दोनों ही इतने नशे में थे कि सभी से उलझ जा रहे थे। गुस्से में आकर लोगों ने दोनों को छोड़ दिया फिर दोनों एक दूसरे से लड़ता रहा। एक शराबी दूसरे शराबी को धमकाता रहा कि पुलिस के बुला दियो का...एक फोन करबु तक आ जइतौ...


शराबियों की बातचीत को सुनकर लोग भी मुस्कुराने लगे। क्योंकि शराब दोनों ने पी रखी है और पुलिस बुलाने की धमकी दे रहा है। लेकिन ना तो किसी ने पुलिस को बुलाया और ना ही लोगों की बातें सुनी। कई घंटे तक हंगामा होता रहा। एक शराबी चाटा मारता है तो दूसरा उसे जमीन पर लिटाकर धुलाई करता है। इन दो शराबियों ने सड़क पर घंटों गदर मचाया और लोगो ने भी शराबियों के इस ग़दर-3 का भरपूर आनंद उठाया।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता