ब्रेकिंग
बिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसाबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा

कुशवाहा का मोदी पर हमला, कहा - नहीं करते दूसरों के मामले में हस्तक्षेप, निभा रहे गठबंधन धर्म

PATNA : बिहार में पिछले दिनों जबसे राजद कोटे से कृषि मंत्री मंत्री बने सुधाकर सिंह ने इस्तीफा दिया है तबसे भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी राजद और बिहार सरकार पर हमलावर हो

कुशवाहा का मोदी पर हमला, कहा - नहीं करते दूसरों के मामले में हस्तक्षेप, निभा रहे गठबंधन धर्म
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले दिनों जबसे राजद कोटे से कृषि मंत्री मंत्री बने सुधाकर सिंह ने इस्तीफा दिया है तबसे भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी राजद और बिहार सरकार पर हमलावर हो गए है। वहीं, अब इस मामले को लेकर जदयू के तरफ से पार्टी के बिहार प्रदेश अध्य्क्ष उमेश कुशवाहा खुलकर सामने आ गए है और उन्होंने ट्विटर के जरिए सुशील मोदी को जवाब दिया है। 


उमेश कुशवाहा ने कहा है कि " सुशील जी JDU किसी पार्टी के अंदरूनी मामले में BJP की तरह हस्तक्षेप नहीं करती बल्कि गठबंधन धर्म का पालन करती हैl राजद कोटे से राजद नेतृत्व ने जिसे चाहा मंत्री बनाया यह उनका अंदरूनी मामला है, भाजपा जिसके साथ रहती है उसे ही धोखा देती रही है चाहे वह जदयू हो, शिवसेना हो या अकाली दल..."


बता दे कि, इससे पहले सुशील मोदी ने राजद पर हमला बोलते हुए कहा था कि यदि नीतीश कुमार में हिम्मत हो, तो वे महागठबंधन सरकार की कड़वी सच्चाई बताने वाले पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को राजद से निष्कासित करायें। उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार के मंत्रियों की हैसियत चपरासी से बदतर हो जाने का सुधाकर सिंह का आकलन सही है। जब तक भाजपा सरकार में थी, तब तक मुख्यमंत्री अपनी सीमा कहा सरकार में रहते थे।


सूमो ने कहा था कि, नीतीश कुमार ने सुधाकर सिंह का मंत्री पद तो छीन लिया, लेकिन वे अपने सहयोगी दल से उन्हें बाहर नहीं करा पायेंगे। मोदी ने कहा कि सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार के स्वर्ग जाने की इच्छा और उनके रबड़ स्टाम्प मंत्रियों तक पर खुल कर बात की, लेकिन जदयू नेतृत्व चुप्पी साध गया। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री तक पर अनाप-शनाप टिप्पणी कर रहे थे, वे सुधाकर सिंह के विरुद्ध क्यों नहीं बोल पाते?