ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

सियासी संजीवनी के लिए पदयात्रा करेंगे कुशवाहा, नीतीश पर गरम और बीजेपी पर नरम

PATNA : रालोसपा चीफ उपेन्द्र कुशवाहा लोकसभा चुनाव में सियासी जमीन खोने के बाद से बेचैन हैं. कुशवाहा सियासत का अपना पुराना वाला पैंतरा आजमा रहे हैं. नीतीश हटाओ भविष्य बचाओ</st

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : रालोसपा चीफ उपेन्द्र कुशवाहा लोकसभा चुनाव में सियासी जमीन खोने के बाद से बेचैन हैं. कुशवाहा सियासत का अपना पुराना वाला पैंतरा आजमा रहे हैं. नीतीश हटाओ भविष्य बचाओ मासूमों की मौत पर उपेन्द्र कुशवाहा नीतीश सरकार को घेर अपनी खोई हुई सियासी जमीन को पाना चाहते हैं. उपेन्द्र कुशवाहा लगातार AES को लेकर नीतीश पर हमलावर हैं. उपेन्द्र कुशवाहा ने आज 2 जुलाई को मुजफरपुर से पटना तक पदयात्रा करने का ऐलान कर दिया. कुशवाहा ने इस यात्रा का नाम 'नीतीश हटाओ भविष्य बचाओ' रखा है. बीजेपी से सटने की कोशिश में कुशवाहा बीजेपी से मोह भंग होने के बाद लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कुशवाहा फिर से कम बैक करना चाहते हैं. उपेन्द्र कुशवाहा के बयानों को देखा जाए तो यह साफ है कि वो बीजेपी पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. कुशवाहा लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. महागठबंधन की ही पार्टी आरजेडी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का इस्तीफा मांग चुकी है लेकिन कुशवाहा मंगल पांडेय पर बोलने से बचते नजर आ रहे हैं. उपेन्द्र कुशवाहा के बयानों पर गौर किया जाए तो कुशवाहा हर बार नीतीश कुमार के खिलाफ तो बोलते हैं लेकिन बीजेपी के खिलाफ बोलने में कतराते नजर आते हैं. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता