ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

कुख्यात नितेश सिंह उर्फ महाराज को STF ने लखनऊ में दबोचा, बिहार में आधा दर्जन से ज्यादा माओवादी नेताओं की हत्या का आरोप

DESK: बिहार में आधा दर्जन से ज्यादा माओवादी नेताओं की हत्या करके अपराध की दुनियां में दबदबा बनाने वाले कुख्यात नितेश सिंह उर्फ महाराज को यूपी एसटीएफ ने सोमवार को लखनऊ से गिरफ्

कुख्यात नितेश सिंह उर्फ महाराज को STF ने लखनऊ में दबोचा, बिहार में आधा दर्जन से ज्यादा माओवादी नेताओं की हत्या का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बिहार में आधा दर्जन से ज्यादा माओवादी नेताओं की हत्या करके अपराध की दुनियां में दबदबा बनाने वाले कुख्यात नितेश सिंह उर्फ महाराज को यूपी एसटीएफ ने सोमवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। बिहार में उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती और अपहरण के 17 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों प्रदेश की पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।


एसएसपी एसटीएफ विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि पकड़ा गया महाराज उत्तर बिहार के शिवहर, सीतामढ़ी, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर जिलों में आतंक के पर्याय बना हुआ था. वह प्रतिबन्धित संगठन आजाद हिन्द फौज का स्वंयभू सरगना है. बिहार पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. नीतेश कुमार सिंह उर्फ महाराज ग्राम, पोस्ट व थाना तरियानी छपरा, जनपद शिवहर, बिहार का रहने वाला है. उसे विभूतिखंड स्थित अवध बस स्टैंड से पकड़ा गया है।


चाचा और साले की हत्या के बदले उठाया था हथियार : एसएसपी के मुताबिक पूछताछ में महाराज ने बताया की बताया कि उसके बचपन में बिहार में माओवादियों का आतंक था. वह अक्सर गांव में घुसकर बेगुनाह लोगों की हत्याएं करते थे. इन्हीं माओवादियों ने उसके साले, चाचा और चचेरे भाई की हत्या कर दी थी. इसका बदला लेने के लिए उसने आजाद हिंद फौज नाम से संगठन बनाया. संगठन में युवाओं को जोड़कर उन्हें हथियार चलाना सिखाया. इसके बाद असलहे के दम पर माओवादियों का विरोध और उनका सामना करने लगा।


मोतिहारी के सामूहिक हत्याकांड का है मुख्य आरोपी : महाराज ने पुलिस को बताया कि माओवादी नेता कैलाश राम, रामचन्द्र साहनी, शिवजी राम, सुनील गुप्ता आदि माओवादी नेताओं की हत्या की थी. मोतीहारी जनपद के पकड़ी दयाल में हुए सामूहिक हत्याकांड का भी आरोपी रहा है. उसके खिलाफ सीतामढ़ी, मोतीहारी, शिवहर और मुजफ्फरपुर जिलों में डेढ़ दर्जन से अधिक जघन्य आपराधिक अभियोग दर्ज हैं. कई बार अलग-अलग मुकदमों में जेल जा चुका है. यह भी बताया कि वर्ष 2019 में स्थानीय प्रभावशाली व्यक्ति राजेश राय की हत्या के बाद से फरार चल रहा था।