ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

कुएं में गिरकर 13 लोगों की मौत, शादी के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

DESK : खबर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से है, यहां एक शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना इलाके के उन नौरंगिया में मटकोर करने गई महिलाएं

कुएं में गिरकर 13 लोगों की मौत, शादी के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : खबर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से है, यहां एक शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना इलाके के उन नौरंगिया में मटकोर करने गई महिलाएं और बच्चे हादसे का शिकार हुए हैं। एक दर्दनाक हादसे में कुएं में गिरने की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई है। कुशीनगर में हुए इस हादसे के बाद हर तरफ मौत के कुएं की चर्चा है। घटना के बारे में मिली पहली जानकारी के मुताबिक आज गुरुवार को नौरंगिया के रहने वाले परमेश्वर कुशवाहा के बेटे की शादी होनी है और इसी शादी समारोह की रस्म निभाने के लिए महिलाएं बच्चों के साथ मटकोर करने गई थीं। लौटते वक्त कुएं में गिरने से यह हादसा हुआ।


रात के वक्त मटकोर की रस्म निभाने के बाद महिलाएं और बच्चे नाचते गाते हुए वापस लौट रहे थे। गांव में आने का रास्ता पतला है और इसी दौरान एक पुराने कुएं के स्लैब पर महिलाएं और बच्चे खड़े हो गए। अचानक हुए का स्लैब टूट गया और कई लोग उस में जा गिरे। स्थानीय लोगों के मुताबिक तकरीबन दो दर्जन महिलाएं और बच्चे कुएं में गिरे थे। जिनमें से 13 की मौत हो चुकी है।


कुशीनगर में हुए हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़ित परिवारों के लिए अपनी संवेदना जताई है उन्होंने भरोसा दिया है कि प्रशासन पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करेगा उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए गहरा शोक व्यक्त किया है मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं मरने वालों में 1 साल की एक बच्ची से लेकर 35 साल तक की महिला भी शामिल है