1st Bihar Published by: PRIYARANJAN SINGH Updated Dec 08, 2020, 12:12:47 PM
- फ़ोटो
SUPAUL : सुपौल में कृषि कानून को किसान विरोधी बताते हुए आहूत भारत बंद को लेकर अहले सुबह महागठबंधन के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए. राजद, वाम दल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोहिया नगर रेलवे ढाला को जाम कर ट्रेन परिचालन और एनएच 327 पर सड़क परिवहन को बंद कर दिया.

सहरसा-राघोपुर 05516 डाउन ट्रेन को भी लोगियानगर रेलवे ढाला के पास रोक दिया गया. जिस वजह से ट्रेन लगभग 1 घंटे देर हो चुकी है. बंद समर्थकों ने कृषि कानूनों को अविलंब वापस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने आदि की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.