1st Bihar Published by: Ranjan Updated Dec 08, 2020, 12:41:54 PM
- फ़ोटो
ROHTAS : बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में भी भारत बंद का असर देखने को मिला. कृषि कानूनों के विरोध में राजद कार्यकर्ता सड़क पर उतर आये और खूब प्रदर्शन किया.
बंद समर्थकों ने पोस्ट ऑफिस चौराहा को जाम करने की कोशिश की और साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की. प्रदर्शनकारी ने तीनों नए कृषि कानूनों को काला कानून बताते हुए सड़क पर आगजनी भी की.
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है साथ ही उन्होंने सरकार को चेतावनी भी दी कि यदि सरकार कानून वापस नहीं लेती है तो आंदोलन को और तेज कर दिया जाएगा.