1st Bihar Published by: SUSHIL Updated Dec 08, 2020, 1:36:31 PM
- फ़ोटो
BHAGALPUR : किसान बिल के खिलाफ किसान सहित विपक्षी दलों के नेता भी किसान के समर्थन में भारत बंदी को लेकर भागलपुर में सड़क पर उतरे. वहीं केन्द्र सरकार के खिलाफ किसान बिल को लेकर लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया.
इस दौरान प्रदर्शनकारी ने केंद्र सरकार के किसान कानून को काला कानून बताते हुए कई गंभीर आरोप लगाये और कानून वापसी तक आगे अनवरत आंदोलन जारी रखने की बात कही.
वहीं नवगछिया में भी प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर आगजनी कर विरोध प्रदर्शन किया. इधर भारत बंद को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता तैयारी की गई है. सभी मुख्य चौक चौराहे और अन्यत्र स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है.
वहीं आंदोलन के बहाने संभावित उपद्रव को देखते हुए पुलिस बलों को चौकन्ना रहने के भी निर्देश दिया गया है. यही नहीं आंदोलनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने की बात कही गई है.