सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 16 Aug 2024 08:00:00 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की घटना को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में पटना में शुक्रवार को विभिन्न संगठनों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। एक तरफ डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला तो वही दूसरी ओर बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं और एआईएसएफ के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर अपना विरोध जताया।
कोलकाता की घटना पर विरोध जताते हुए आयुष डॉक्टरों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की। कहा कि पटना में भी महिला डॉक्टर सुरक्षित नहीं है। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के हाथ में जो तख्ती थी उसमें यह लिखा था कि गुनाह करने वाले गुनाह करके निकल जाएंगे और हम बस कविताएं लिखते रह जाएंगे।
वही AISF पटना जिला परिषद ने JUSTICE FOR THE VICTIM का बैनर लेकर मार्च निकाला। कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार और हत्या के विरोध में एआईएसएफ ने पटना में कैंडल मार्च निकाला।
वही बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पटना में कैंडल मार्च निकाला। शक्ति की बुलंद आवाज बनो लिखा बैनर लेकर बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की उनसे इस्तीफे की मांग की।
बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला डॉक्टर पुरुषों की दरिंदगी की शिकार हुई है। यह घटना बेहद दुखद है। बेटियों की आबरू के साथ कही भी ऐसी घटना होती है तो हमारा विरोध प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा। जिस प्रदेश में एक महिला का शासन चलता है वहां एक महिला के साथ इस तरह की घटना हुई है। बिहार में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मामले की त्वरित जांच हो और जो भी दोषी है उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। भारत की बेटियों को सुरक्षा प्रदान की जाए।
वही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के खिलाफ रैली निकाली। ममता बनर्जी ने पीड़िता के लिए न्याय और आरोपी के लिए मृत्युदंड की मांग की।