ब्रेकिंग
बिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल मैं भरत तिवारी का भाई हूं’ कहकर विवादों में आये सिपाही आशीष तिवारी होंगे बर्खास्त...DIG ने पुलिस मुख्यालय को भेजी रिपोर्टबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल मैं भरत तिवारी का भाई हूं’ कहकर विवादों में आये सिपाही आशीष तिवारी होंगे बर्खास्त...DIG ने पुलिस मुख्यालय को भेजी रिपोर्ट

Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी

Bihar Road Project: केंद्र सरकार ने पटना के लिए एनएच-22 से एनएच-31 तक सड़क चौड़ीकरण और विस्तार की मंजूरी दी। यह मार्ग रिंग रोड की तरह काम करेगा और शहर व आसपास के इलाकों में ट्रैफिक दबाव कम करेगा।

Bihar Road Project
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Project: केंद्र सरकार ने पटना के लिए एक अहम सड़क परियोजना को मंजूरी दे दी है। एनएच-22 के पुनपुन के पास से एनएच-31 दीदारगंज तक सड़क का चौड़ीकरण और विस्तार अब जल्द शुरू हो सकेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद सांसद रविशंकर प्रसाद ने इसकी पुष्टि की।


इस परियोजना के बन जाने से यह मार्ग रिंग रोड की तरह कार्य करेगा और शहर के भीतर व आसपास के इलाकों में यातायात का दबाव काफी हद तक कम होगा। यह प्रस्ताव ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान सांसद रविशंकर प्रसाद द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने रखा गया था। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया और संबंधित विभाग को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के माध्यम से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।


सड़क परियोजना के तहत एनएच-22 पुनपुन के पास से एसएच-01 होते हुए एनएच-31 दीदारगंज तक सीधा संपर्क स्थापित होगा। यह मार्ग गौरीचक से जुड़ते हुए पटना के लिए वैकल्पिक कॉरिडोर का काम करेगा, जिससे शहर के मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।


इसके अलावा सड़क के चौड़ीकरण से फतुहा इंडस्ट्रियल एरिया से बख्तियारपुर और दीदारगंज होते हुए गया की ओर आवागमन आसान होगा। दीदारगंज के पास यह मार्ग 26 किलोमीटर लंबे गंगा पथ से भी जुड़ जाएगा, जिससे पटना के लाखों लोगों को रोजमर्रा की यात्रा में समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।


इस सड़क से कंडाप, लंका कछुआरा, गोपालपुर, गौरीचक, फतेहपुर, संपतचक, माधवपुर और पुनपुन समेत आसपास के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा, जहां फिलहाल भारी ट्रैफिक जाम आम समस्या है। इसके अलावा, पटना शहर के बाहर से एनएच-22 और एनएच-31 के जरिए राजेंद्र सेतु होते हुए उत्तर बिहार, भागलपुर और पश्चिम बंगाल जाना भी ज्यादा सुगम होगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता