ब्रेकिंग
‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश

किशनगंज थानाध्यक्ष की हत्या के मामले में कार्रवाई, पश्चिम बंगाल पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

KISHANGANJ : किशनगंज के थानाध्यक्ष की हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने कार्रवाई की है. पश्चिम बंगाल की पनतापारा पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ताजा खबर के मुताबिक

किशनगंज थानाध्यक्ष की हत्या के मामले में कार्रवाई, पश्चिम बंगाल पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

KISHANGANJ : किशनगंज के थानाध्यक्ष की हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने कार्रवाई की है. पश्चिम बंगाल की पनतापारा पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ताजा खबर के मुताबिक पुलिस ने हत्या के आरोपी फिरोज आलम, अबूजर आलम और साहिनूर खातून को गिरफ्तार किया है. इन तीनों के घर पर ही किशनगंज थाना अध्यक्ष की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी.


पश्चिम बंगाल पुलिस इस हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है. आपको बता दें कि बीती रात किशनगंज के थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार की हत्या पश्चिम बंगाल के पनतापारा में कर दी गई थी. अश्विनी कुमार अपनी टीम के साथ एक लूट कांड के मामले में छापेमारी करने पश्चिम बंगाल जा पहुंचे थे. किशनगंज जिला पश्चिम बंगाल की सीमा से सटा हुआ है और यहां अक्सर अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद पश्चिम बंगाल में जाकर छुप जाते हैं.


बताया जा रहा है कि रात में ही अश्वनी कुमार बंगाल के स्थानीय थाने भी पहुंचे. तो वहां थाना प्रभारी ने बोल दिया कि ओडीओ उनके साथ जाएगा. ओडीओ ने बोला कि आप जाइए, हम आते हैं. ऐसे में अश्वनी कुमार गांव अकेले ही पहुंच गए. इसके बाद गांव वालों ने लाठी, डंडे और पत्थर से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी. 

टैग्स