ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौतबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत

पुलिस ने गाड़ी में पकड़ा कैश 2.90 लाख रुपये, चांदी के आधा दर्जन कप भी बरामद

KISHANGANJ : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की सख्ती बढ़ गई है. इसी कड़ी में किशनगंज पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. किशनगंज पुलिस ने गाड़ी चेकिंग के दौरान एक व

पुलिस ने गाड़ी में पकड़ा कैश 2.90 लाख रुपये, चांदी के आधा दर्जन कप भी बरामद
First Bihar
2 मिनट

KISHANGANJ :  बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की सख्ती बढ़ गई है. इसी कड़ी में किशनगंज पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. किशनगंज पुलिस ने गाड़ी चेकिंग के दौरान एक वाहन से कैश 2.90 लाख रुपये बरामद किये. इसके साथ-साथ चांदी के आधा दर्जन कप भी बरामद कए गए. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.


मामला किशनगंज के पौवाखाली थाना का है. जहां आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. ठाकुरगंज प्रखण्ड के एलआरपी चौक में वाहन चेकिंग के दौरान 6 चांदी के कप और 290000 रुपए कैश बरामद किया गया.  इस कार्रवाई में एफ एस टी, एस एस टी, स्थानीय थानाअध्यक्ष इकबाल खान दल बल के साथ इसके अलावा, ठाकुरगंज   अंचलाधिकारी ओम प्रकाश भगत भी मौजूद रहे. 


अंचलाधिकारी ओम प्रकाश भगत ने बताया कि सभी वस्तुओं को जब्त कर जब्ती सूची बना ली गई है और आगे विधिसम्मत कारवाई की जाएगी.  वहीं वाहन और इन वस्तुओं के मालिक सुमित ने बताया कि वे देहरादून से सिलीगुड़ी अपने चाय बागान का रहे थे और उन्हें नहीं मालूम था कि बिहार में चुनाव के कारण इतने रुपए लेे जाना मना है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shabnam Khan

FirstBihar संवाददाता