ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

किसान आंदोलन के समर्थन में डीआईजी ने छोड़ दी नौकरी, पंजाब के इस आईपीएस ने दिया इस्तीफा

DESK : केंद्र सरकार की तरफ से लागू किए गए नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन और बड़ा रूप लेता जा रहा है. किसान आंदोलन के समर्थन म

किसान आंदोलन के समर्थन में डीआईजी ने छोड़ दी नौकरी, पंजाब के इस आईपीएस ने दिया इस्तीफा
First Bihar
2 मिनट

DESK : केंद्र सरकार की तरफ से लागू किए गए नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन और बड़ा रूप लेता जा रहा है. किसान आंदोलन के समर्थन में बड़े-बड़े चेहरे उतर के सामने आ रहे हैं और अब पंजाब के एक डीआईजी ने किसानों के समर्थन में अपनी नौकरी छोड़ दी है. आईपीएस अधिकारी और पंजाब के उप महानिरीक्षक (कारागार) लक्षमिंदर सिंह जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.


जाखड़ ने बताया है कि शनिवार को ही उन्होंने अपना इस्तीफा राज्य सरकार को भेज दिया है. उन्होंने कहा है कि वह किसान भाइयों के साथ खड़े होना चाहते हैं और देश भर में कृषि कानूनों के खिलाफ जो शांतिपूर्ण आंदोलन हो रहा है वह उसका हिस्सा बनना चाहते हैं. हालांकि डीआईजी जाखड़ पहले से ही निलंबित चल रहे थे लेकिन उन्होंने अब अपनी नौकरी छोड़ने का फैसला कर लिया है. 


बता दें कि जाखड़ से पहले मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांज और खिलाड़ी विजेंद्र सिंह जैसे सुपर स्टार्स ने भी किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया है. इनके अलावा अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने भी नए कृषि कानूनों के विरोध में अपना पद्म विभूषण पुरस्कार वापस कर दिया है. वहीं शिअद (लोकतांत्रिक) नेता सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी किसानों के समर्थन में अपना पद्म विभूषण पुरस्कार वापस करने की घोषणा की है.