ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

किसान आंदोलन के बीच PM मोदी करेंगे मन की बात, नए कृषि कानून पर संशय खत्म करने का होगा प्रयास

DELHI : केंद्र सरकार की तरफ से लागू किए गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है. किसानों के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम को संबोधित

किसान आंदोलन के बीच PM मोदी करेंगे मन की बात, नए कृषि कानून पर संशय खत्म करने का होगा प्रयास
First Bihar
2 मिनट

DELHI : केंद्र सरकार की तरफ से लागू किए गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है. किसानों के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं. माना जा रहा है कि मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी कृषि कानूनों को लेकर संशय ख़त्म करने का प्रयास करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 1:11 बजे देश को संबोधित करेंगे. साल के आखिरी मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री क्या कुछ कहते हैं इस पर सबकी नजरें टिकी हुई है.


ऐसा नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके पहले नए कृषि कानूनों या फिर किसान आंदोलन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है. प्रधानमंत्री लगातार देशवासियों को संबोधित करते हुए और अलग-अलग गए कार्यक्रमों के मंच से में कृषि कानूनों पर अपनी राय जाहिर कर चुके हैं. मोदी सरकार साफ कर चुकी है कि किसानों के हित में लाया गया नए कृषि कानून वापस नहीं लिए जाएंगे. जबकि किसान लगातार नए कानूनों को वापस लिए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं. दिल्ली के बॉर्डर पर लगातार किसानों का धरना जारी है.


उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के दौरान आंदोलनकारी किसान भी अपना विरोध जताएंगे. एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम को संबोधित कर रहे होंगे तो वहीं दूसरी तरफ आंदोलनकारी किसान ताली और थाली बजाकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करेंगे. 

टैग्स