1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 22, 2024, 11:20:25 AM
- फ़ोटो
MADHUBANI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधुबनी से सामने आया है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक को घायल कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने किसान को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दिया है। यह घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के धनौजा गांव की है।इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल मामले की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। उसके बाद पुलिस मामले की जांच में जूट गई है।
वहीं, मृतक किसान 50 वर्षीय हरिमोहन झा अपने घर में था रात्रि में 10 बजे के आसपास अपराधियों ने मोबाइल पर फोन कर उसे धनौजा चौक पर बुलाया और गोली मारकर चलते बने किसान हरि मोहन झा के सीने में दो गोली मारी और पेट में एक गोली मार दिया जिस कारण उनकी मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
इधर, घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर दल बाल के साथ पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले पर कुछ कहा जा सकता है।