ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

किराना व्यवसायी के स्टाफ से 49 लाख की लूट, बैंक में कैश डिपोजिट करने जा रहा था कर्मचारी

MUNGER: इस वक्त की बड़ी खबर मुंगेर जिले से आ रही है जहां अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बाइक सवार लूटरों ने किराना व्यवसायी के कर्मचारी को निशाना बनाते हुए 49 लाख

किराना व्यवसायी के स्टाफ से 49 लाख की लूट, बैंक में कैश डिपोजिट करने जा रहा था कर्मचारी
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

MUNGER: इस वक्त की बड़ी खबर मुंगेर जिले से आ रही है जहां अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बाइक सवार लूटरों ने किराना व्यवसायी के कर्मचारी को निशाना बनाते हुए 49 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये।


घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के शादीपुर इलाके की है। जहां हथियारबंद अपराधियों ने लूट की इस बड़ी वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब किराना व्यवसायी का स्टाफ बैंक में कैश डिपोजिट करने जा रहा था। अपराधियों ने दहशत फैलाने के मकसद से इस दौरान फायरिंग भी की। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।


अपराधियों को पकड़ने की कोशिश लोगों ने की लेकिन लूटरे मौके से भागने में सफल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के वक्त मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।