ब्रेकिंग
शराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीट

किराना दूकान पर सामान खरीदने गए युवक को मारी गोली, मौके पर हुई मौत; दुकानदार से हुई थी बहस

MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां किराना दूकान पर समान खरीदने गए एक युवक की गोली मारक

किराना दूकान पर सामान खरीदने गए युवक को मारी गोली, मौके पर हुई मौत; दुकानदार से हुई थी बहस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां किराना दूकान पर समान खरीदने गए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल घटना की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मोतिहारी में किराना दुकान पर समान खरीदने गए एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दिया गया है। इसके बाद हत्या से नाराज परिजनों ने दुकानदार के दुकान में आग लगा दिया। उसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी को समझा कर शांत करवाया। यह घटना बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहां टाल की बतायी जा रही है।


बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान चैलाहां टाल के रहने वाले रामचंद्र सहनी का 28 वर्षीय पुत्र नरेश सहनी के रूप में हुआ है। यह नरेश सहनी गांव के हीं राजेंद्र साह के दुकान पर सामान खरीदने गया था। जहां किसी बात को लेकर नरेश और दुकानदार के बीच कहा सुनी हो गई और देखते ही देखते बात काफी बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट होने लगी।


उसके बाद दुकानदार ओर उसके परिवार के लोगों ने नरेश की पिटाई शुरु कर दी।इसी बीच गोली चली और नरेश सहनी जमीन पर लुढ़क गया।गोली लगने से नरेश सहनी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आक्रोशित ग्रामीणों ने दुकानदार और उसके पड़ोसी वशिष्ट नारायण दूबे के घर में तोड़फोड़ किया। फिर वशिष्ट दूबे के घर में ग्रामीणों ने आग लगा दिया।


 उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बंजरिया पुलिस मौके पर पहुंची और वशिष्ट नारायण के परिवार को सुरक्षित घर से निकालकर थाना पर भेजा।वहीं घटना के बाद से दुकानदार राजेंद्र साह के परिजन फरार बताये जा रहे हैं।पुलिस आक्रशित ग्रामीणों को समझाने में जुटी हुई है।थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि एक युवक की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आरोपियों के घर में तोड़फोड़ के साथ आग लगा दी।