ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

लड़की के साथ गंदा काम कर रहा था मकान मालिक का बेटा : किन्नरों ने नॉन स्टॉप चप्पल और झाड़ू बरसाए : पुलिस ने बचाई जान

BEGUSARAI : बेगूसराय में किन्नरों का भारी हंगामा देखने को मिला है। किन्नरों ने मकान मालिक के बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी जमकर धुनाई कर दी। नाराज किन्नरों ने युवक के ऊपर नॉन स

लड़की के साथ गंदा काम कर रहा था मकान मालिक का बेटा : किन्नरों ने नॉन स्टॉप चप्पल और झाड़ू बरसाए : पुलिस ने बचाई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में किन्नरों का भारी हंगामा देखने को मिला है। किन्नरों ने मकान मालिक के बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी जमकर धुनाई कर दी। नाराज किन्नरों ने युवक के ऊपर नॉन स्टॉप चप्पल और झाड़ू बरसाए। हंगामे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को किन्नरों के चंगुल से बचाया और उसे अपने साथ थाने ले गई। घटना लोहिया नगर थानाक्षेत्र के मिलन चौक की है।


दरअसल, किन्नर जब अपना कमरा बंद कर बधाई मांगने गए थे, तभी मकान मालिक के बेटे ने किन्नरों के कमरे का ताला तोड़ दिया और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ किन्नरों के कमरे में घुस गया। जब किन्नर वापस अपने कमरे में पहुंचे तो देखा कि मकान मालिक का बेटा किसी लड़की के साथ उनके कमरे में मौजूद था। दोनों के शरीर पर एक भी कपड़े मौजूद नहीं थे।


फिर क्या था, किन्नरों ने हंगामा शुरू कर दिया और मकान मालिक से इसकी शिकायत की। मकान मालिक अपने बेटे को डांटने के बजाए किन्नरों से ही उलझ गया और उल्टे किन्नरों को ही दोषी ठहराने लगा। जिसके बाद किन्नर नाराज हो गए और मकान मालिक के बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को अपनी कस्टडी में ले लिया है लेकिन किन्नर इतने नाराज थे कि पुलिस की मौजूदगी में ही आरोपी के ऊपर चप्पल और झाड़ू बरसाते रहे। किसी तरह से पुलिस ने आरोपी युवक को किन्नरों के चंगूल से बचाकर अपने साथ थाने ले गई। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता