ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

किन्नरों को भी नहीं बख्स रहे अपराधी, लूटपाट के दौरान मुस्कान को बुरी तरह पीटा

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सांतवे आसमान पर है यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों ने इस बार किन्नर पर हमला किया है। किन्

किन्नरों को भी नहीं बख्स रहे अपराधी, लूटपाट के दौरान मुस्कान को बुरी तरह पीटा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सांतवे आसमान पर है यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों ने इस बार किन्नर पर हमला किया है। किन्नर मुस्कान को बदमाशों ने इस कदर पीटा कि वह बुरी तरह से घायल हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज जारी है।


घटना पटना के अगमकुआं थाना इलाके के बड़ी पहाड़ी की है जहां किन्नर पर अपराधियों ने हमला बोला और जमकर पिटाई कर दी।जिससे मुस्कान किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गयी। मुस्कान किन्नर ने बताया है कि आए दिन अपराधियों द्वारा किन्नरों के पैसे छिना जाता है कि पैसे नहीं देने पर मारपीट की जाती है। किन्नरों ने इसकी शिकायत अगमकुआं थाना पुलिस को भी की लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। 


किन्नरों ने पुलिस प्रशासन पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि जब हमलोग अपराधी को पकड़कर पुलिस के देते हैं तब पुलिस पैसे लेकर अपराधियों को छोड़ देती है। किन्नरों ने अगमकुआं थाना पुलिस के खिलाफ जमकर हल्ला बोला कहा कि अगर कार्रवाई नहीं की गयी तो हमलोग बड़े अधिकारी से मिलेंगे और मदद की गुहार लगाएंगे। फिलहाल घायल किन्नर मुस्कान एनएमसीएच में अपना इलाज करवा रही है। मुस्कान का कहना है कि वह हमलावरों को जानती है। मुस्कान ने भी पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई कर पाती है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता